सुवेंदु की हत्या का था प्लान, कार में PA को देख... 8 शूटरों ने खिड़की से सटाकर क्यों बरसाई गोलियां? समझिए बंगाल हत्याकांड की INSIDE STORY
बंगाल चुनाव के बाद राज्य हिंसा के एक खौफनाक दौर से गुजर रहा है। ममता बनर्जी को हराकर बंगाल CM के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- भारत
- 2 min read

बंगाल चुनाव के बाद राज्य हिंसा के एक खौफनाक दौर से गुजर रहा है। ममता बनर्जी को हराकर बंगाल CM के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हालांकि, अगर इस हत्याकांड को गौर से देखा जाए तो ये सिर्फ PA को मारने के लिए बनाया गया प्लान नहीं था। हत्याकांड की क्रोनोलॉजी ये साफ इशारा कर रही है कि इसकी साजिश सुवेंदु अधिकारी को मारने के लिए रची गई थी।
सुवेंदु थे असली टारगेट?
जिस गाड़ी पर हमलावरों ने हमला किया, वो सफेद स्कॉर्पियो थी और उसपर पश्चिम बंगाल विधानसभा का बोर्ड लगा हुआ था। इससे ये साफ हो जाता है कि हमलावरों ने इस गाड़ी का घेराव ये समझकर किया था कि अंदर सुवेंदु अधिकारी बैठे हैं। हालांकि, अंदर उनके PA को देखकर भी हमलावर रुके नहीं और अंधाधुंध फायरिंग की।
जांच में ये सामने आया है कि गाड़ी काफी दूर से सुवेंदु के PA की कार का पीछा कर रही थी। इसके बाद एक कार ने उसे ओवरटेक किया और उसका रास्ता रोक दिया। पीछे से 4 बाइक पर सवार 8 शूटर्स आए और उन्होंने खिड़की से सटाकर कार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
Advertisement
आपको बता दें कि एक साधारण PA की हत्या के लिए इतनी प्लानिंग नहीं की जाती और 5 गाड़ियों के साथ ये हमला नहीं किया जाता। ऐसे में ये साफ हो जाता है कि साजिश सुवेंदु की हत्या की थी, लेकिन बीच में उनके PA आ गए।
सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
इस हत्याकांड के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह हमला असल में मुझपर किया गया था, लेकिन मेरे साथी ने अपनी जान दे दी। आपको बता दें कि सुवेंदु के पीए पर 12 राउंड गोलियां चलाई गई। इसका सीधा मतलब था कि हमलावर ये नहीं चाहते थे कि वो इस हमले में बच पाए। ये एक तरह से प्लान-बी था, जिसमें सुवेंदु के करीबी को मारकर उन्हें इमोशनली कमजोर करने की साजिश थी।
Advertisement
इसके अलावा ये भी सामने आया है कि उस गाड़ी के हर लोकेशन के बारे में हमलावरों को पता था। इसका मतलब है कि कोई इनसाइडर था, जो सुवेंदु की कार के बारे में पल-पल का अपडेट दे रहा था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।