West Bengal: 'साहब, आपको क्या हो गया', लहूलुहान पड़े थे PA चंद्रनाथ, फूट-फूटकर रो रहा था ड्राइवर, वारदात का खौफनाक मंजर

हमलावरों ने पहले चंद्रनाथ रथ की कार का पीछा किया, फिर उनकी गाड़ी रोक कर फायरिंग की। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट वाली संदिग्ध कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suvendu Adhikari PA Murder
Suvendu Adhikari PA Murder | Image: Republic

West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ ने पश्चिम बंगाल को दहला दिया है। कोलकाता के पास मध्यमग्राम में उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना से बंगाल की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद जबरदस्त उबाल आ गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना को सोची-समझी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। वारदात से पहले हमलावरों ने इलाके की रेकी भी की।

चंद्रनाथ अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर थे, तब उनकी गाड़ी को घेरकर गोलियां चलाई गईं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने खौफनाक मंजर का खुलासा की पूरी कहानी बताई है।

‘कार में बैठा ड्राइवर रो रहा था’

एक चश्मदीद ने बताया कि वे उस वक्त अपने घर में थे। जैसे ही उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, तो बाहर भागकर आए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो खड़ी थी और उसमें बैठा ड्राइवर बुरी तरह रो रहा था। वे बार-बार कह रहा था, "साहब, आपको यह क्या हो गया।" हमलावर कुछ लोग गोलियां बरसाकर वहां से फरार हो गए।

जिंदा थे, लेकिन कुछ बोलने की हालत में नहीं थे चंद्रनाथ

चश्मदीद ने बताया कि गाड़ी की दूसरी सीट पर बैठे चंद्रनाथ के शरीर से काफी खून बह रहा था, लेकिन वे उस समय जिंदा थे और कुछ बोल पाने की हालत में नहीं थे। उनके मुंह से हल्की आवाजें निकल रही थीं। सबने ड्राइवर से तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर जाने और पुलिस को फोन करने को कहा। हमला इतना तेज और सटीक था कि किसी को कुछ भी सोचने समझने का वक्त नहीं मिला।

Advertisement

पुलिस ने तेजी से मामले की जांच करते हुए शूटआउट में इस्तेमाल एक संदिग्ध कार को जब्त कर लिया है। कार पर सिलीगुड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर था, जो जांच में नंबर नकली और छेड़छाड़ किया हुआ निकला। डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई।

घटना पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी? 

इस घटना पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है। BJP यहां गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी ने ये हत्या करवाई, वो बदला ले रही...', सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं में आक्रोश; कहा- तुरंत गिरफ्तार करो

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड