Updated March 19th, 2024 at 20:51 IST
दंगा फैला कर कपिल मिश्रा और परवेश वर्मा जैसे BJP नेताओं पर हमले की PFI ने रची साजिश, ATS का खुलासा
Uttar Pradesh News: यूपी ATS की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। BJP नेताओं के खिलाफ PFI की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया गया है।
Advertisement
Uttar Pradesh Latest News: यूपी ATS की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी एटीएस ने BJP नेताओं के खिलाफ PFI की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। जानकारी मिल रही है कि दंगा भड़का कर कपिल मिश्रा, परवेश वर्मा जैसे बीजेपी नेताओं पर हमले का प्लान बनाया गया था। PFI की हिट स्क्वायड को इसकी जानकारी दी गई थी।
दिल्ली दंगा मामले में दो आरोपी बरी
इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने दो आरोपियों को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप से बरी करते हुए कहा कि ठोस तरीके से उनकी पहचान साबित नहीं की जा सकी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला आरोपियों- आबिद अली और शेरू उर्फ राजा के खिलाफ एक मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिन पर 23 फरवरी, 2020 को सांप्रदायिक दंगों के दौरान मुख्य विजय पार्क रोड पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और पथराव करने वाली दंगाई भीड़ का हिस्सा होने का आरोप था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक घटना में एक इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गये थे।
Advertisement
अदालत ने अपने समक्ष मौजूद साक्ष्यों पर गौर करते हुए कहा, ‘‘इन दो पीड़ितों अर्थात घायल (पुलिस) अधिकारियों द्वारा आरोपी व्यक्तियों की पहचान की पूरी प्रक्रिया संदिग्ध है।’’ न्यायाधीश ने कहा कि चूंकि दोनों की पहचान के संबंध में पुख्ता सबूत नहीं थे, इसलिए दो पुलिस गवाहों की गवाही पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि दोनों आरोपी संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं। वर्तमान मामले में आरोपियों को उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी किया जाता है।’’
Advertisement
(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)
ये भी पढ़ेंः चीनी वीजा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिदंबरम को समन, 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश
Advertisement
Published March 19th, 2024 at 15:37 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।