Advertisement

Updated March 28th, 2024 at 17:14 IST

'कभी केजरीवाल, कभी कांग्रेस के खाते'... अमेरिका दे रहा था आंतरिक मामलों में दखल, भारत ने लगाई फटकार

अमेरिका ने केजरीवाल के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कथित तौर पर 'खाते सीज' किए जाने को लेकर टिप्पणी की। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
mea spokesperson randhir jaiswal pti
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल | Image:PTI
Advertisement

देश के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों की दखलअंदाजी को लेकर भारत सरकार का रुख सख्त है। खासकर अमेरिका की तरफ से आए दिन भारत के आंतरिक मामलों पर बयानबाजी हो रही है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने उसे फटकार लगाई है और कहा कि हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर ऐसा कोई भी बाहरी आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका बार-बार बयान दे रहा है। ताजा बयान में अमेरिका ने केजरीवाल के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के कथित तौर पर 'खाते सीज' किए जाने को लेकर टिप्पणी की। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग की टिप्पणियों के संबंध में भारत ने विरोध दर्ज कराया है।

Advertisement

बाहरी आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य: भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, ''कल भारत ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष अमेरिकी विदेश विभाग की टिप्पणियों के संबंध में अपनी कड़ी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया। विदेश विभाग की हालिया टिप्पणियां अनुचित हैं। हमारी चुनावी और कानूनी प्रक्रियाओं पर ऐसा कोई भी बाहरी आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य है।'

Advertisement

रणधीर जयसवाल ने विदेशी ताकतों को जवाब देते हुए कहा- 'भारत में कानूनी प्रक्रियाएं कानून के शासन से ही संचालित होती हैं। जिस किसी का भी लोकाचार समान है, विशेषकर साथी लोकतंत्रों को इस तथ्य की सराहना करने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। भारत को अपनी स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व है। हम उन्हें किसी भी प्रकार के अनुचित बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपसी सम्मान और समझ अंतरराष्ट्रीय संबंधों की नींव बनाती है, और राज्यों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है।'

अमेरिका ने क्या कहा?

अमेरिका की टिप्पणियों को लेकर भारत पिछले दिनों एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब कर चुका है। बावजूद इसके अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वो निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है और 'हमें नहीं लगता कि किसी को इस पर आपत्ति होनी चाहिए।' अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, 'हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित इन कार्रवाइयों पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे।'

Advertisement

इस बार केजरीवाल के अलावा अमेरिका ने कांग्रेस के बैंक खातों पर भी टिप्पणी की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- 'हम कांग्रेस पार्टी के आरोपों से भी अवगत हैं कि कर अधिकारियों ने उनके कुछ बैंक खातों को इस तरह से फ्रीज कर दिया है कि आगामी चुनावों में प्रभावी ढंग से प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। हम इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं।'

यह भी पढ़ें: मलेशिया के पीएम से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, भारत के साथ दोस्ती मजबूत करने पर

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 17:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo