अपडेटेड 4 April 2024 at 17:22 IST

गिरफ्तार होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा? कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Uttar Pradesh News: स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Swami Prasad Maurya and Daughter Sanghamitra Maurya
स्‍वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा मौर्य | Image: File

Uttar Pradesh News: स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि तीन बार समन और दो बार BW के बावजूद मार्य परिवार कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसकी वजह से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा रहा है।

ये है पूरा मामला

असल में ये मामला संघमित्रा मौर्य से जुड़ा है। दीपक कुमार स्वर्णकार ने संघमित्रा को अपनी पत्नी बताया है और दावा किया है कि संघमित्रा से उनकी शादी साल 2019 में हुई थी। उसने अपनी शादी के सबूत भी पेश किए हैं। ऐसे में MP-MLA कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा समेत 5 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया था, लेकिन तीन बार समन और दो बार BW के बावजूद वो कोर्ट में पेश नहीं हुए।

दीपक ने लगाया ये आरोप

लखनऊ के रहने वाले दीपक स्वर्णकार ने स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा समेत 6 लोगों के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इसके लिए दीपक ने 6 जनवरी 2024 में कोर्ट के सामने अर्जी थी। दीपक का आरोप है कि शादी के पहले दोनों लिव-इन में भी रह रहे थे। हालांकि, जब संघमित्रा सांसद बन गई तो वो मुकर गए। इसके बाद दीपक पर हमले भी कराए गए। दीपक का आरोप है कि चुनाव आयोग के सामने संघमित्रा ने जो हलफनामा दायर किया है, उसमें उसने खुद को अविवाहित बताया है, जो बिल्कुल गलत है।

स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले चुनावी मैदान में कूदे

इसके साथ ही ये भी बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले ही चुनावी मैदान में कूद गए हैं। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के पिछले दिनों समाजवादी पार्टी में वापसी की चर्चाएं थीं। उसके अलावा वो खुद भी विपक्ष के INDI गठबंधन से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अब स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई नवेली पार्टी के साथ अकेले चुनाव लड़ने जा रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। वो खुद उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट से ताल ठोकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'आज दुनिया कहती है, मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है', बंगाल में PM Modi की हुंकार

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 April 2024 at 16:23 IST