अपडेटेड 6 March 2025 at 14:44 IST

EXCLUSIVE/ 'रगड़ दूंगा...', नितिन गडकरी ने क्यों कहा- कॉन्ट्रैक्टर मेरी गालियां बहुत खाते हैं

रिपब्लिक समिट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में पैसों की कमी नहीं है। इस देश में ईमानदारी से काम करने वाली की कमी है।

Follow : Google News Icon  
Nitin Gadkari at Republic Plenary Summit 2025
नितिन गडकरी | Image: Video Grab

Nitin Gadkari Republic Plenary Summit: नितिन गडकरी काम में ईमानदारी, अपने स्पष्ट और दो टूक शब्दों की बात को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने इसी से जुड़ा अपना एक किस्सा भी बताया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'Republic Plenary Summit' में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने अहम प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

रिपब्लिक समिट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में पैसों की कमी नहीं है। इस देश में ईमानदारी से काम करने वाली की कमी है। मैं 2014 से आज तक 50 लाख करोड़ रुपये का काम कर चुका हूं। एक भी तकरार नहीं है भ्रष्टाचार की। ये बात जरूर है कि कॉन्ट्रैक्टर मेरी गालियां बहुत खाते हैं। क्योंकि मैं उनकी ऐसी की तैसी करा देता हूं। कॉन्ट्रैक्टर को चेतावनी के तौर पर नितिन गडकरी ने कहा कि 'देश की जनता की संपत्ति है, बेईमानी करोगे तो रगड़ दूंगा।'

धौला कुआं से मानेसर तक चलेगी फ्लाइंग बस- गडकरी

समिट में उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया। गडकरी ने बताया कि हम देशभर में 36 स्क्रीन एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं। पहले बेंगलुरु और चेन्नई के बीच यात्रा का समय 6 घंटे था, अब यह घटकर 2 घंटे रह गया है। नितिन गडकरी ने बताया कि देश में जल्द ही उड़ने वाली बस भी आने वाली हैं, जिसमें फ्लैश चार्जिंग सिस्टम होगा। ये केवल 30 सेकेंड में चार्ज हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ये बस किन सुविधाओं से लैस होगी और इसका किराया कितना होगा।

उन्होंने कहा कि जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट है, वो अच्छा करना चाहिए। हम धौला कुआं से मानेसर तक हवा में चलने वाली बस पर अध्ययन कर रहे हैं। आप ऊपर के ऊपर चले जाओगे। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में नया आदमी हूं, लेकिन जब दिल्ली एयरपोर्ट पर आता हूं तो धौला कुआं आधा घंटा रुकता था। धौला कुआं का ट्रैफिक काफी सुधारा। जब धौला कुआं से गुड़गांव, मानेसर तक आप ऊपर के ऊपर चले जाओगे तो रोड का ट्रैफिक काफी कम हो जाएगा।

Advertisement

यह भी पढे़ं: दिल्ली में होगा बदलाव, CM रेखा गुप्ता को मिली पूरी छूट! गडकरी का खुलासा

मुझे कोई चैलेंज नहीं कर सकता है- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मुझे कोई चैलेंज नहीं कर सकता है। ये अहंकार वाली बात नहीं है। मैं कहता हूं कि कितने लाख करोड़ रुपये का काम करना है। मैं कैपिटल मार्केट में मेरा नाम चिपका दूं, वहां आपका शेयर 10 गुना नहीं भर दिया तो अपना नाम बदल दूंगा।

Advertisement

गडकरी ने उदाहरण देते हुए बताया कि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में हमारे इन्विट मॉडल में हम गए। वहां लॉन्च हुआ, 7 दिन का टाइम था, 7 दिन के बाद मैं मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में घंटी बजाकर बंद करने वाला था। कार्यक्रम तय था और जैसे ही हमारे इन्विट का बॉन्ड लॉन्च हुआ तो पहले ही दिन 7 घंटे में पैसों की बरसात पड़ी। इतने पैसे आए कि मैं गोवा छोड़कर मुंबई आया। 7 दिन का कार्यक्रम दूसरे-तीसरे दिन ही किया, घंटी बजाई और उसे क्लोज कर दिया।

भारत जल्द शुरू करेगा वाटर एयरप्लेन- गडकरी

नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि भारत जल्द ही वाटर एयरप्लेन्स शुरू करेगा, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। रिपब्लिक मीडिया प्लेनरी समिट 2025 में नितिन गडकरी ने कई अहम प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी, जिससे भारत की परिवहन दक्षता में सुधार और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

गडकरी ने वाटर एयरप्लेन सर्विस के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा किया और स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह के साथ चर्चा का जिक्र किया। उन्होंने बताया- 'मेरा सपना था कि भारत में वाटर एयरलाइन शुरू हो। कल स्पाइसजेट के अजय सिंह से बात की। वो 100 वाटर एयरप्लेन खरीदने की योजना बना रहे हैं। जल्द ही ये प्लेन हमारे देश में पानी पर उतरेंगे।' इन प्लेन से मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि 'यदि आप दिल्ली में यमुना से उड़ान भरते हैं तो आप सिर्फ 15 मिनट में ताजमहल पहुंच सकते हैं। आप स्मारक का दौरा कर सकते हैं और उसी दिन दिल्ली वापस आ सकते हैं।'

यह भी पढे़ं: कितने पैसे प्रति मिनट होती है आज वाइस कॉल? सिंधिया ने दिया जवाब

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 6 March 2025 at 14:44 IST