दिल्ली में होने वाला है बड़ा बदलाव, CM रेखा गुप्ता को मिल गई पूरी छूट! नितिन गडकरी ने खोला राज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को Republic Plenary Summit 2025 में शामिल हुए। उन्होंने देश में पानी की समस्याओं को लेकर विस्तार से बात की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Gadkari Republic Plenary Summit
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | Image: Republic

Nitin Gadkari Republic Plenary Summit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पानी की मसले पर केंद्र की सरकार से पूरी छूट मिल चुकी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रिपब्लिक समिट में इस बात का खुलासा किया है। नितिन गडकरी ने बताया कि पिछले दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री (रेखा गुप्ता) मिलने आई थीं और मैंने उनसे कहा कि आप 24 घंटे पानी की योजना दिल्ली के लिए लागू कर दो।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को  Republic Plenary Summit 2025 में शामिल हुए। उन्होंने देश में पानी की समस्याओं को लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पानी के बारे में इतने झगड़े थे। हमारे पास पानी की कमी नहीं है। 1970 से 23 झगड़े ऐसे राज्यों में थे, जहां पानी के बारे में कोई फैसला नहीं होता था।

पानी की कोई कमी नहीं, पानी के नियोजन की कमी- गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा- 'जब में जल संसाधन मंत्री था, तब आंध्र प्रदेश में पोलावरम करके बड़ा डैम बन रहा है। 75 पर्सेंट पैसा उसमें भारत सरकार ने लगाया है। काम अटका हुआ था। अब काफी काम दूर हुआ और बहुत काम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वो पानी वहां मिलने के बाद भी 1300 टीएमसी पानी समुद्र में जा रहा है। ये पानी अगर हम रोकते हैं तो देश को सुजलम सुफलम हम कर सकते हैं। पानी की कोई कमी नहीं है। पानी के नियोजन की कमी है।'

राज्यों के 23 में से 17 झगड़े निपटाए- गडकरी

रिपब्लिक समिट में केंद्रीय मंत्री ने कहा- '1970 से 23 झगड़े ऐसे राज्यों में थे, जहां पानी के बारे में कोई फैसला नहीं होता था। जल संसाधन मंत्री था, तब उस समय पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली जैसे कई राज्यों को बुलाकर 17 झगड़े निपटाए। मैं सभी मुख्यमंत्री को ये कहता था कि आप ये मामले नहीं निपटाओगे तो मैं कमरे के दरवाजे ही नहीं खोलूंगा। इसको निपटाना ही होगा। मुझे खुशी है कि 23 में से 17 मामले निपट चुके हैं।' उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में 4 प्रोजेक्ट हैं, उनका काम शुरू हो चुका है और उससे आने वाले समय में दिल्ली को 2070 तक पानी की कोई कमी नहीं है। पूरा पानी मिलने वाला है। कल दिल्ली की मुख्यमंत्री मुझसे मिलने के लिए आईं तो मैंने उनसे कहा कि आप 24 घंटे पानी की योजना दिल्ली के लिए लागू कर दो।

Advertisement

गडकरी ने बाढ़ प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट के बारे में बताया

नितिन गडकरी ने कहा कि पानी हमारे देश में बड़े प्रमाण पर है। 47 रिवर कनेक्टिविटी का डीपीआर बनाया है। उसमें से केन बेतबा का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। ये प्रोजेक्ट्स हम पूरे करेंगे तो ये बाढ़ प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने कहा कि बिहार, उड़ीसा, बंगाल में जो बाढ़ के चलते नुकसान होता है, वो नुकसान नहीं होगा। सबसे बड़ी सफलता ये है कि दौड़ने वाले पानी को चलने के लिए लगाए। चलने वाले पानी को रुकने के लिए लगाओ और रुके हुए पानी को जमीन को पीने के लिए लगाओ। गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में।

यह भी पढ़ें: कितने पैसे प्रति मिनट होती है आज वाइस कॉल? सिंधिया ने दिया जवाब

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड