BIG BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रहस्यमयी धमाका, 2 महिलाएं घायल, श्रीनगर अस्पताल में भर्ती
Jammu And Kashmir: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रहस्यमय विस्फोट की जानकारी सामने आ रही है।
- भारत
- 2 min read

Jammu And Kashmir: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में रहस्यमय विस्फोट की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में 2 लोग घायल हो गए हैं।
आपको बता दें कि घायल दोनों महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए जेवीसी श्रीनगर ले जाया गया है। पुलिस विस्फोट की प्रकृति और कारण की जांच कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक घायल महिलाओं की पहचान नाहिदा अख्तर और अफरोजा बेगम के रूप में हुई है, जो कुपवाड़ा के गूजरपति इलाके के चेक कीगाम की निवासी हैं।
उधमपुर में आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान शुरू
सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर छिपे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगा लिया है और उन्हें मार गिराने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस और सेना का संयुक्त खोजी दल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए घने जंगल वाले इलाके में अंदर की ओर बढ़ा तो उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी।
अधिकारियों के मुताबिक, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आतंकवादियों की तलाश जारी है।
Advertisement
अतिरिक्त सुरक्षा बल भी इलाके में मौजूद
पुलिस उपमहानिरीक्षक (उधमपुर) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद हमारे दलों ने (मंगलवार) तड़के खोजबीन एवं खात्मा अभियान शुरू किया। बसंतगढ़ थाने के खांदेड़ इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ अभियान जारी है।”
अधिकारियों ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी इलाके में पहुंच गए हैं।
बसंतगढ़ के डुडू इलाके में अप्रैल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी।
(PTI इनपुट के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)