शेख हसीना के लिए एक और बुरी खबर, अमेरिका ने एंट्री पर लगाया बैन, रद्द किया वीजा

US News: अमेरिकी सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा रद्द कर दिया है।

Sheikh Hasina
Bangladesh's Former Prime Minister Sheikh Hasina | Image: AP

US News: अमेरिकी सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का संयुक्त राज्य अमेरिका का वीजा रद्द कर दिया है। विदेश विभाग के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। शेख हसीना सोमवार दोपहर को बांग्लादेश से रवाना हो गईं और फिलहाल भारत में हैं और अपने अगले कदम के बारे में फैसला कर रही हैं। वहीं, हसीना का बेटा, सजीब वाजेद जॉय, अमेरिका में वर्जीनिया में रहता है।

यह स्पष्ट नहीं है कि हसीना की अमेरिका यात्रा की कोई योजना थी या नहीं। रिपोर्टों से पता चला है कि हसीना ब्रिटेन में शरण के लिए आवेदन करने पर विचार कर रही थीं, जहां उनकी बहन (शेख रेहाना) और भतीजी (ट्यूलिप सिद्दीक सांसद) रहती हैं। हालांकि, यूके के नियमों के तहत यूके के बाहर से शरण का दावा करना संभव नहीं है, और यूके किसी व्यक्ति से अपेक्षा करता है कि वह पहले किसी सुरक्षित तीसरे देश में शरण का दावा करे जहां वे यात्रा करते हैं, जो इस मामले में भारत होगा।

दिल्ली में रहेंगी शेख हसीना?

अपना देश छोड़ने के बाद भी शेख हसीना की मुश्किल अभी कम नहीं हुई है। अपना साम्राज्य ध्वस्त होने के बाद शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। दिल्ली से उन्हें लंदन के लिए रवाना होना था, लेकिन अब खबर है कि वो अभी दिल्ली में ही रहेंगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि UK ने शेख हसीना को शरण देने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे UK के गृहमंत्रालय ने नियमों का हवाला दिया है।

पहले भी कई देश में तख्तापलट होने के बाद नेताओं को लंदन में शरण दी गई है। UK के पास उन लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का लंबा रिकॉर्ड है, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। हालांकि, किसी को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए UK की यात्रा करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है। जिन लोगों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता है, उन्हें पहले शरण का दावा करना चाहिए। जिससे वे सुरक्षित उस देश में पहुंच सके हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः शेख हसीना के बेटे की दो टूक, बांग्लादेश नहीं लौटेंगी मां, सेना को दी नसीहत, कहा- 1 मिनट के लिए भी...

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड