अपडेटेड 12 July 2024 at 10:15 IST

Mumbai Rain: सावधान! मुंबई में बारिश की चेतावनी, किंग्स सर्कल की सड़क झील में तब्दील, Video

मुंबई के किंग्स सर्कल से भी एक वीडियो सामने आ रही है जिसमें सड़कों पर पानी ही पानी दिख रहा है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का समाने करना पड़ रहा है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Rains
मुंबई में आफत की बारिश | Image: ANI

Mumbai Rain: मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश रुक रुक कर हो रहो रही है, जिससे मुंबई में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, मुंबई के निचले इलाकों में उच्च क्षमता वाले पंप लगे होने के बावजूद पिछले दिनों भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण मध्य रेलवे की सेवाएं बाधित हुईं जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा हुई और लोकल ट्रेन घंटों रुकी रहीं। मुंबई के किंग्स सर्कल से भी एक वीडियो सामने आ रही है जिसमें सड़कों पर पानी ही पानी दिख रहा है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश होने से राज्य में कुछ इलाकों में नदियां उफान पर हैं। कुछ जगहों पर देखा जा रहा है कि इस बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी भी जारी किया गया है।

किंग्स सर्कल में जलजमाव

मुंबई के किंग्स सर्कल में जलजमाव हो रखा है, लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का समाने करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक,  राज्य में भारी बारिश की चेतावनी है, मुंबई समेत घाट माथा पर भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है, वहीं कोंकण समेत पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के साथ ठाणे में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिलों में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : बाइडेन ने जेलेंस्की को कहा 'पुतिन' तो कमला हैरिस को बता दिया ट्रंप

Advertisement

बारिश से हजारों यात्रियों को असुविधा 

मध्य रेलवे की सेवाएं बाधित होने से पिछले दिनों लोगों को भारी परेशानी की सामना करना पड़ा, हजारों यात्रियों को असुविधा हुई और लोकल ट्रेन घंटों तक रुकी रहीं। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर-सीएसएमटी महालक्ष्मी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की 18 ट्रेन पटरियों पर जलभराव के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसी रहीं और अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान की मौत के खुलेंगे राज, आज पुलिस के सामने पेश होंगे BJP MLA

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 12 July 2024 at 10:15 IST