ईरान युद्ध के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर केरोसिन को लेकर किया ये ऐलान; 60 दिनों के लिए होगा लागू

ईरान युद्ध के बीच मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। OMC को मौजूदा पेट्रोल पंप पर 2500 लीटर तक केरोसिन रखने की अनुमति दी गई है। ये ढील 60 दिनों तक लागू रहेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Inaugurates Phase I of Noida International Airport In Jewar
PM Modi | Image: ANI

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को, मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG सप्लाई को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच, पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में ढील दी है।

केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा कि इन उपायों से 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घरों तक खाना पकाने और रोशनी के लिए केरोसिन की एड-हॉक (अस्थायी) सप्लाई मुमकिन हो पाएगी।

नए नियमों के तहत, सरकार ने हर जिले में पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (PSU OMCs) के दो पेट्रोल पंपों को 5,000 लीटर तक केरोसिन स्टॉक करने और उसे खाना पकाने और रोशनी के मकसद से आम लोगों को बेचने की इजाजत दी है। आपको बता दें कि केरोसिन को लेकर ये अस्थाई ढील अगले 60 दिनों के लिए लागू रहेगी।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू

  • दिल्ली
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव
  • पुडुचेरी
  • आंध्र प्रदेश
  • अंडमान और निकोबार
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश
  • गोवा 
  • गुजरात
  • उत्तराखंड
  • लक्षद्वीप 
  • जम्मू एंड कश्मीर
  • लद्दाख
  • तेलंगाना
  • हिमाचल प्रदेश
  • नागालैंड
  • मध्य प्रदेश
  • सिक्किम

ये भी पढ़ेंः बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक है? नितिन नवीन बिना इस्‍तीफा दिए वापस

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड