खुशखबरी: इस राज्य में महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान- हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे 1500

Maharashtra Budget 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये बजट महिला, युवा, किसान, श्रमिक सभी लोगों को आगे बढ़ाने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Budget 2024
Maharashtra Budget 2024: Women Aged Between 21-60 Yrs to Get Rs 1,500 Per Month. | Image: X

Maharashtra Budget 2024:  महाराष्ट्र बजट 2024 से पहले राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की है। 1,500 रुपये मासिक भत्ते वाली यह योजना 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं के लिए होगी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, जिनके पास वित्त विभाग है, ने कहा है कि 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' जुलाई से लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए 46,000 करोड़ रुपये का वार्षिक बजटीय आवंटन किया जाएगा।

एकनाथ शिंदे का बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "ये बजट महिला, युवा, किसान, श्रमिक सभी लोगों को आगे बढ़ाने वाला है। 1500 रुपये महिलाओं के खाते में सीधा जाएगा। युवाओं को 10,000 रुपये अप्रेंटिसशिप मिलेगी। राज्य में 10 लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। किसानों को फ्री बिजली मिलेगी, जिसका लाभ 50 लाख किसानों को होगा। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।''

एकनाथ शिंदे ने कहा, "जैसे केंद्र सरकार ने महिलाओं का सम्मान किया है वैसे हमारे राज्य सरकार ने भी 'मेरी लाडली बहना' योजना शुरू की है। महीने में 1500 उनके खाते में सीधे जमा हो जाएंगे और इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी। हमने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना भी बनाई है उसमें उन्हें साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा। हमने कई योजना महिलाओं के लिए शुरू की है ताकि उनका सम्मान बढ़े।"

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का लाभ किसे मिलेगा?

- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 1500 प्रति माह दिए जाएंगे।
- 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जिन महिलाओं की संयुक्त वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, उन्हें 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि महायुति सरकार महिलाओं की आर्थिक मदद कर रही है। इससे पहले मार्च में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने सहित आठ उद्देश्यों पर केंद्रित एक नीति का अनावरण किया था।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली बनी दरिया तो गरमाई सियासत, कपिल मिश्रा का दावा- PM मोदी को बदनाम करने के लिए AAP का गंदा खेल

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड