'...इसलिए आंखों में आंसू आ गए', CM योगी की जनसभा में क्यों रोने लगी थी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी?

Uttar Pradesh News: BJP ने बदायूं में संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक जनसभा के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य रोती हुई नजर आईं। यह मामला सीएम योगी के पहुंचने से कुछ देर पहले का है। इसको लेकर कई अफवाहें उड़ीं कि संघमित्रा अपना टिकट कटने की वजह से मंच पर रोने लगी। हालांकि, उन्होंने बाद में इसका असली कारण बताया।

संघमित्रा मौर्य ने क्या कारण बताया?

BJP नेता संघमित्रा मौर्य ने कहा- 'उस वक्त मंत्री गुलाबो देवी राजा दशरथ की एक कहानी सुना रही थी। वो कहानी सुनकर उन्हें रोना आ गया।' संघमित्रा ने कहा कि मैं इतनी कमजोर नहीं हूं कि टिकट कटने की वजह से रोने लग जाऊं। उन्होंने आगे कहा- 'मैं पार्टी के उम्मीदवार दुर्विजय शाक्य के लिए चुनाव प्रचार कर रही हूं।'

ये है पूरा मामला

असर में, बदायूं में CM योगी के लिए जनसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान संघमित्रा और गुलाबो देवी आसपास बैठी नजर आईं तो वहीं लोगों ने संघमित्रा को रोते हुए देखा। संघमित्रा अपने हाथों से आंसू पोंछ रही थी। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि टिकट कटने की वजह से संघमित्रा अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाईं।

CM योगी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से लोकसभा चुनावों में सोच-समझकर मतदान करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सही उम्मीदवारों को वोट देने पर देश को एक नयी दिशा मिलती है और ‘आस्था’ का निर्माण होता है लेकिन यदि गलत उम्मीदवार को वोट देकर सत्ता में लाया जाता है तो अराजकता फैलती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री रहने के कारण अयोध्या में ‘आस्था’ का सम्मान संभव हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वोट गलत हाथों में जाता है तो कर्फ्यू लगता है और अगर सही हाथों में जाता है तो कांवड़ यात्रा निकलती है।’’ उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, भारत की छवि बहुत खराब थी, भारत के पासपोर्ट को अधिक महत्व नहीं दिया जाता था तथा विकास कार्य थम गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में काफी भ्रष्टाचार हुआ था।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: रेप करने की कोशिश, फिर गला दबाकर हत्या... मौसेरे भाई और दोस्त ने की दरिंदगी की हद पार

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड