Jharkhand: रेप करने की कोशिश, फिर गला दबाकर हत्या... मौसेरे भाई और दोस्त ने की दरिंदगी की हद पार

Jharkhand News: गोड्डा के बसंतराय में बीते दिन गोरगामा गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की का गला में दुप्पटा से बंधा हुआ शव बरामद हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand news rape case
नीतीश कुमार और सुमित कुमार (मास्क में) | Image: Republic

अनूप

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन के साथ रेप करने की कोशिश की और फिर उसकी हत्या कर दी। आपको बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

गोड्डा के बसंतराय में बीते दिन रविवार को गोरगामा गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की का गला में दुप्पटा से बंधा हुआ शव बरामद हुआ था, जिसके बाद गोड्डा पुलिस ने कप्तान के निर्देश पर गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष (SIT) टीम गठित कर मामले को लेकर एक-एक बिंदु पर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया गया। कांड का त्वरित रूप से अनुसंधान करते हुए तकनीकी सहयोग से कांड में संलिप्त नीतीश कुमार, और दूसरा सुमित कुमार उर्फ सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया।

उक्त दोनों अभियुक्तों ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि 29 मार्च 2024 की रात्रि में सुमित कुमार उर्फ सन्नी कुमार जो लड़की के मौसेरे भाई के साथ उसके घर पर ठहरे हुए थे। रात में लड़की के भाई के साथ खाना पीना खाकर पार्टी की। इसके बाद अधिक रात होने पर लड़की को बहला फुसलाकर घर के बाहर खलियान के तरफ ले जाया गया, जहां जबरन रेप करने का प्रयास किया गया। लड़की के द्वारा विरोध किए जाने पर उक्त दोनों अभियुक्तों ने पूजा कुमारी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपाने की नीयत से खलियान में पुआल से ढक दिया।

Advertisement

पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार?

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लड़की के घर में ही सो गए ताकि किसी को पता नहीं चल सके। सुबह होते ही ये दोनों उसके घर से भाग निकले, जिसके बाद पुलिस के खोजबीन के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभीरक्षा में भेज दिया है। छापेमारी दल में शामिल पथरगामा पुलिस निरीक्षक विष्णु चौधरी , बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप , एसआई विजय कुमार शर्मा बसंतराय थाना, अनूप कुमार साहू पथरगामा थाना, मनीष कुमार यादव पथरगामा थाना, महिला थाना प्रभारी गोड्डा गुलाब किशफोट्टा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः संजय सिंह जमानत के बाद फिलहाल नहीं होंगे रिहा, जानिए अभी कहां; बाहर आने में कौन-कौन सी अड़चनें?

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड