Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 19:40 IST

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट, पंजाब से जुड़ा तार, दो हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Salman Khan House Firing Case : पंजाब से गिरफ्तार आरोपियों सुभाष चंद्र और अनुज थापन ने 15 मार्च को गोलीबारी करने आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
cab reached salman khan Galaxy Apartments pick up laweance bishnoi
सलमान खान के घर फायरिंग केस में बड़ा अपडेट | Image:instagram/pti
Advertisement

Salman Khan House Firing Case : मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने आरोपी विक्की और सागर को हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे। दोनों पर वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुभाष चंद्र और अनुज थापन ने 15 मार्च को गोलीबारी करने के आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया गया है। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।

Advertisement

आरोपियों की बढ़ाई गई हिरासत

कोर्ट ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपियों की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को पिछली हिरासत गुरुवार को खत्म होने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों की हिरासत चार दिन बढ़ाने का अनुरोध किया कि उन्हें गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाना है।

Advertisement

आरोपियों की तरफ से पेश वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एल.एस पधेन ने गुप्ता और पाल की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी।

दो पिस्तौल और गोलियां बरामद

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद कर लिया है। हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद हुई हैं। इस अभियान में गोताखोरों की मदद ली गई थी। दोनों आरोपी 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुजरात में भुज शहर के पास माता नो मढ में एक मंदिर के परिसर से गिरफ्तार हुए थे।

ये भी पढ़ें: एक ही लड़की से थे दोनों के संबंध, नए प्रेमी ने दूसरे की कर दी हत्या, इंडिया गेट हत्याकांड में खुलासा

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 19:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo