अपडेटेड 11 July 2024 at 08:51 IST
Landslide: चमोली के पातालगंगा में टूटा बड़ा पहाड़, सड़क पर बिखरा मलबा, जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे बंद
landslide in chamoli: बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा के पास हुए इस भूस्खलन का नजारा बेहद डरावना था, पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया।
- भारत
- 1 min read
landslide in chamoli: उत्तराखंड में चमोली के पातालगंगा इलाके में एक बड़े लैंडस्लाइड ने हड़कंप मचा दिया है। बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा के पास हुए इस भूस्खलन का नजारा बेहद डरावना था। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे देर तक धूल का गुबार बना रहा।
इस लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ-जोशीमठ हाईवे-7 को बंद हो गया है, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए NDRF और SDRF की टीमों को मौके पर भेज दिया है। टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। यह भूस्खलन न सिर्फ स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए भी समस्या खड़ी कर सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और यात्रा से बचें। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी टीम इस घटना पर नजर बनाए हुए है और आगे की जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें : UP: बाबा की पार्टी हार गई... दूल्हे को ताना बर्दाश्त नहीं, शादी में बुलडोजर पर निकाल दी बारात, VIDEO
यह भी पढ़ें : साढ़े 3 लाख रुपए KG बिकता है ये आम, CCTV से होती है रखवाली; जानिए क्यों कहते हैं 'सूरज का अंडा'
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 10 July 2024 at 14:57 IST