Updated April 20th, 2024 at 15:14 IST
कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या के बाद कर्नाटक में सियासी उबाल, BJP बोली-जय श्री राम बोलने पर हमला...
कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की 18 अप्रैल को कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता ने 'लव जिहाद' के आरोप लगाए थे।
Advertisement
Hubballi Murder Case: हुबली में कॉलेज परिसर के भीतर कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या ने पूरे कर्नाटक को दहला दिया है। घटना को 2 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हुबली के लोगों में भारी गुस्सा है। इसके बाद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर दबाव में है। कांग्रेस शासित राज्य में कांग्रेस नेता की ही बेटी की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी भी हमलावर है। इसी क्रम में बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को घेरा है।
बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला कह रहे हैं कि 'कर्नाटक में चौंकाने वाली स्थिति...जब कांग्रेस की बेटी फैयाज से सुरक्षित नहीं तो कौन सुरक्षित है?' पूनावाला कहते हैं- 'जय श्री राम बोलने पर हमला, मोदी जी के लिए गाना बने पर हमला,
रामेश्वरम हमले वालों का संरक्षण। आज इन पीड़ितों के साथ खड़े होने के लिए बजाय जिस तरह से सीएम और गृह मंत्री इस सोच का संरक्षण कर रहे हैं। नेहा के पिता कुछ बात कहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और गृह मंत्री वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं। 'फयाज' मानसिकता को कवर फायर दे रहे हैं। जांच से पहले इतना नरम रुख और क्लीन चिट क्यों?'
Advertisement
कर्नाटक में सबसे खराब सरकार: शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाए हैं कि 'पिछले 24 घंटों में हत्या और कानून व्यवस्था की इतनी सारी घटनाएं हुई हैं। कर्नाटक ने सबसे खराब सरकार देखी है। पानी नहीं, कोई कानून व्यवस्था नहीं...सिर्फ तुष्टिकरण है। बंगाल से बेंगलुरु तक - INDI गठबंधन का मतलब वोटबैंक की सुरक्षा है, महिला सुरक्षा नहीं।'
Advertisement
ABVP कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
बीजेपी के अलावा ABVP के कार्यकर्ता भी घटना को लेकर आक्रोशित हैं। शनिवार को भी हुबली हत्याकांड को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के आवास के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिछले दो दिनों से हुबली की सड़कों पर यही माहौल दिखाई दे रहा है। ये कार्यकर्ता नेहा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
Advertisement
हुबली में नेता हत्याकांड पर क्या-क्या हुआ?
कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की 18 अप्रैल को कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी फैयाज मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नेहा एमसीए की छात्रा थी और आरोपी फैयाज पहले उसका सहपाठी रह चुका था। पुलिस के मुताबिक, नेहा पर कई बार चाकू से हमला करने वाले फैयाज ने पूछताछ में दावा किया कि दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे, लेकिन वो पिछले कुछ समय से उसे नजरअंदाज कर रही थी।
Advertisement
नेहा के पिता और कांग्रेस नेता निरंजन हिरेमथ इसे 'लव जिहाद' बता रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा- 'ये लव जिहाद नहीं है तो क्या है? उसने (आरोपी) कबूल किया कि वो मेरी बेटी से प्यार करता था और उसने इनकार कर दिया। इसलिए उसने उसे मार डाला। लव जिहाद के लिए, वे अच्छे परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं। जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाए या फांसी दी जाए।'
नेहा के पिता निरंजन हिरेमथ के अलावा बीजेपी भी इस घटना को 'लव जिहाद' से जुड़ा मामला बता रही है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संदेह जताते हुए कहा कि ये घटना लव जिहाद से जुड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस के शासन के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई है।
Advertisement
हालांकि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार इस घटना पर बचाव करने में लगी है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर का कहना है कि इस घटना को 'लव जिहाद' के दृष्टिकोण से देखना सही नहीं है, क्योंकि इस संबंध में अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। परमेश्वर ने कहा, 'मेरी जानकारी के मुताबिक वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की को चाकू मार दिया, क्योंकि उसने खुद को उससे दूर करने की कोशिश की थी। फिलहाल, इस घटना में लव जिहाद का दृष्टिकोण नजर नहीं आ रहा है। ऐसा हो सकता है कि लड़के को लड़की की किसी और से शादी करने का डर रहा हो।'
यह भी पढ़ें: पॉक्सो केस में युवक बरी, 'बाल शोषण का कलंक जेल से भी ज्यादा दर्दनाक'
Advertisement
Published April 20th, 2024 at 15:14 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।