झारखंड में सियासी उठापटक, चंपई सोरेन ने CM पद से दिया इस्तीफा, हेमंत बनेंगे मुख्यमंत्री

Jharkhand Breaking: चंपई सोरेन ने झारखंड CM पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Champai Soren
Champai Soren | Image: ANI

Jharkhand Breaking: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंपई सोरेन ने झारखंड CM पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि हेमंत सोरेन एक बार राज्य की कमान अपने हाथ में लेंगे।

जेल से निकलने के बाद से ही हो रही थी चर्चा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को तथाकथित भूमि घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले दिन जमानत दी। 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी। उसके पहले सोरेन सत्ता छोड़ चुके थे।  हालांकि, जमानत के बाद से ही ऐसी चर्चा थी कि हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बन सकते हैं।

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन की वापसी के बाद चंपई सोरेन का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था कि हमें न्याय मिलेगा। 2019 और 2024 दोनों चुनाव हमने उनके नाम पर ही लड़ा।

क्या CM पद से हटाने पर नाखुश हैं चंपई सोरेन?

कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि चंपई सोरेन पार्टी के इस फैसले से खुश नहीं हैं। वो पार्टी की ओर से इस्तीफे की मांग को लेकर अपमानित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसा ही कुछ हमें बिहार में भी देखने को मिला था, जब नीतीश कुमार ने मांझी को कुछ दिन के लिए सीएम की कुर्सी पर बिठाया था और वापसी पर उन्होंने मांझी से कुर्सी छोड़ने के लिए भी कह दिया था। इसके बाद मांझी के बगावती सुर शुरू हो गए थे, जिसने बिहार की सियासत को हिला कर रख दिया था। माना जा रहा है कि ऐसा ही कुछ झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। अब तो ये वक्त ही बताएगा कि हेमंत सोरेन के इस फैसले को लेकर चंपई सोरेन की क्या प्रतिक्रिया होती है। क्या वो भी मांझी की तरह बगावत करेंगे या इस फैसले को खुशी-खुशी मानकर पीछे हट जाएंगे?

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'मां की बॉडी तक नहीं मिली...', हाथरस की भगदड़ में मां-पत्नी और बच्ची को खोने वाले शख्स की आपबीती

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड