Updated April 18th, 2024 at 15:09 IST
BREAKING: झारखंड के साहिबगंज में रफ्तार का कहर, मां-बेटी को ट्रैक्टर ने रौंदा, बच्ची की दर्दनाक मौत
झारखंड के साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई।
- देश
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Jharkhand Accident: झारखंड के साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक बच्ची और उसकी मां को रौंद दिया। घटना में बच्ची की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार, बरहरवा थाना क्षेत्र के पलाशबोना गांव के समीप तेज रफ्तार बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने एक बच्ची और उसकी मां को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि महिला की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग महिला को पाकुड़ के सोनाज़ुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
बालू से लदे ट्रैक्टर ने मां और बच्ची को रौंदा
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों बरहरवा अनुमंडल क्षेत्र में बालू की अवैध ढुलाई धड़ल्ले से चल रहा है। बालू की अवैध ढुलाई करने वाले टैक्टर की रफ्तार भी काफी तेज रहती है। आए दिन रफ्तार की चपेट में आने से हादसे होते रहते हैं। गुरुवार को भी तेज रफ्तार ने ही एक मासूम की जान ले ली तो एक महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रैक्टर बालू लेकर पलाशबोना की ओर से श्रीकुण्ड की ओर जा रहा था,तभी यह घटना घटी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को जब्त कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
Advertisement
पलामू में भी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
वहीं, झारखंड के पलामू में भी दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोंगों की मौत हो गई। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के पास हुई। यहां पाखी रोड में ट्रैक्टर और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई। दूसरी घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची बाबा चौक के समीप रांची मोदिनीनगर मुख्य मार्ग पर हुई। यहां यात्री बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
यह भी पढ़ें: 'राबड़ी देवी भी मां...', तेजस्वी की सभा में गाली पड़ने पर चिराग क्या बोले?
Advertisement
Advertisement
Published April 18th, 2024 at 14:03 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।