Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 10:49 IST

जब 4 साल पहले दुनिया में था दहशत और डर का माहौल, मरने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार

Today in History: इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख यूं तो बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है, लेकिन तीन बरस पहले आए कोविड 19 के तूफान ने पिछली करीब एक शताब्दी की तमाम घटनाओं को बौना कर दिया।

Covid-19 second-leading cause of death globally in 2021
कोरोना | Image:PTI
Advertisement

Today in History: इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख यूं तो बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है, लेकिन तीन बरस पहले दुनिया में आए कोविड 19 के तूफान ने पिछली करीब एक शताब्दी की तमाम घटनाओं को एकदम बौना कर दिया। वर्ष 2020 में वह अप्रैल का ही महीना था, जब हर तरफ कोरोना को लेकर दहशत और डर का माहौल था। 28 अप्रैल 2020 को देश में कोरोना के संक्रमण से जान गंवाने वालों की तादाद 937 तक पहुंच गई थी और संक्रमितों का आंकड़ा 29,974 की संख्या को पार कर गया।

उसके बाद भले संक्रमितों का आंकड़ा करोड़ों में और मरने वालों का लाखों तक पहुंचा हो, लेकिन टीकाकरण और एहतियाती उपायों से बीमारी के प्रति एक सोच विकसित हुई, जिसका पहले अभाव था। 27 अप्रैल 2021 को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए और कुल मामले 1,79,9,267 पर पहुंच गए। इस बीच 3,293 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई।

Advertisement

इस दिन से जुड़ी अन्य घटनाओं की बात करें तो वह 28 अप्रैल 1986 का दिन था, जब सोवियत संघ ने यह स्वीकार किया कि दो दिन पहले यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु विकीरण हुआ था। 1914 में 28 अप्रैल के दिन अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हो गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

Advertisement

1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 

1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया। 

Advertisement

1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत। 

1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा। 

Advertisement

1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत। 

1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म। एक शासक के तौर पर उनका जीवन जितना राजसी और भव्य रहा, उनके जीवन का अंतिम समय और उनकी मौत उतनी ही दुखद और त्रासद रही। 

Advertisement

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए। 

1945 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या। 

Advertisement

1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ। 

1986 - सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ। 

Advertisement

1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत। 

1996 : आस्ट्रेलिया के बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों की जान ले ली। इसे उस समय देश के इतिहास में गोलीबारी की भीषणतम घटना बताया गया, जिसके बाद शस्त्र नियमों को कड़ा किया गया। 

Advertisement

2001 : अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब दो करोड़ डॉलर की रकम अदा की। 

2003 : दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है। 

Advertisement

2003 : एप्पल ने आईटयून्स स्टोर की शुरूआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे। 

2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना। 

Advertisement

2008 : भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा। 

2020 : देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 तक पहुंची। संक्रमितों की तादाद 29,974 के पार। 

Advertisement

2021 : कोरोना वायरस संक्रमण के देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए और कुल मामले 1,79,9,267 पर पहुंचे। मरने वालों की तादाद दो लाख पार।

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 10:48 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo