अपडेटेड 21 June 2024 at 16:41 IST
यूपी में हीट स्ट्रोक का कहर जारी, नोएडा के पॉस्टमार्टम हाउस में लगा लाशों का अंबार; सड़ गए कई शव
Noida News: यूपी में हीट स्ट्रोक का कहर जारी है। नोएडा के पॉस्टमार्टम हाउस में लाशों का अंबार लग गया है।
- भारत
- 2 min read

Noida News: यूपी में हीट स्ट्रोक का कहर जारी है। नोएडा के सेक्टर 94 पोस्टमार्टम हाउस में लाशों का अंबार लगा हुआ है, हालात तो ये हैं कि कई लाशें सड़ चुकी हैं।
करीब 20 लाशें मौजूद
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि पोस्टमार्टम हाउस के पास कुछ देर खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। इस वक्त लगभग 20 लाशें पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है। परिजनों से बात करने पर पता चला कि ज्यादातर लोगों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई हैं। कुछ लाशें ऐसी भी हैं जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि परिवार वाले 2-3 दिनों से यहां पर पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।
दिल्लीवालों को अभी और सताएगी गर्मी
उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, जहां कई राज्य हीटवेव जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का दौर जारी है। ऐसे में गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्य बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग की हालिया वेदर अपडेट की मानें तो अभी कई राज्यों में गर्मी का दौर जारी रहने वाला है।
Advertisement
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 23 जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि शुक्रवार से बिहार, झारखंड, जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत ओडिशा और उत्तर प्रदेश में कुछ हद तक तापमान में गिरावट दर्ज होने से गर्मी का प्रकोप कम हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। तपतपाती गर्मी का प्रकोप झेल रही दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि 23 जून तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की भी संभावना है। वहीं, मानसून की बात करें तो 27 जून तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 June 2024 at 15:43 IST