Welcome 2024: देशभर में उत्साह के साथ किया गया नए साल का स्वागत; अलग-अलग शहरों का जश्न तस्वीरों में
Welcome 2024: देशभर में रात 12 बजे से ही नए साल का जश्न मनाया गया। पूरा देश उत्साह और उमंग के रंग में डूबा नजर आया।
- भारत
- 2 min read

Welcome 2024: देशभर में रात 12 बजे से ही नए साल का जश्न मनाया गया। साल 2024 के स्वागत के लिए पूरा देश उत्साह और उमंग के रंग में डूबा नजर आया। आइए तस्वीरों के जरिए विभिन्न शहरों के जश्न को जीने की कोशिश करते हैं।
स्टोरी की खास बातें
- तस्वीरों में देखिए नए साल के स्वागत का उत्साह
- उत्साह और उमंग के रंग में डूबा देश
- नाच और गाने के साथ नए साल का स्वागत
तस्वीरों में देखिए नए साल के स्वागत का उत्साह
Chennai: इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
Jammu Kashmir: कटरा में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखी गई।
Himachal Pradesh: शिमला के मॉल रोड में नए स्वागत का भव्य स्वागत किया गया।
Advertisement
Uttar Pradesh: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भव्य आरती की गई।
Uttarakhand: ऋषिकेश में भी गंगा आरती की गई।
Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'वर्ष 2024 सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। हम अपने देश की प्रगति में योगदान देना जारी रखें। आइए नए साल का स्वागत करें और एक समृद्ध समाज और राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।" मुर्मू ने कहा, 'नए साल के खुशी के अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।'