आज नए साल के पहले दिन इतिहास रचेगा ISRO, ब्लैक होल के राज से पर्दा उठाने के लिए XPoSat भरेगा उड़ान
ISRO XPoSat Mission launch: आज 9 बजकर 10 मिनट पर इसरो एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है।
- भारत
- 2 min read

ISRO XPoSat Mission launch: आज 1 जनवरी, 2024 को 9 बजकर 10 मिनट पर इसरो एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। ब्लैक होल के राज से पर्दा हटाने के लिए इसरो XPoSat लॉन्च करने वाला है। आपको बता दें कि इसरो आज PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल भी लॉन्च करेगा, जिसे POEM कहा जा रहा है।
स्टोरी की खास बातें
- आज 9.10 बजे इसरो XPoSat लॉन्च करने वाला है
- PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल भी लॉन्च करेगा ISRO
- जानिए क्या है इस मिशन की खासियत
आज 9.10 बजे XPoSat लॉन्च करने वाला है इसरो
इसरो के इस पहले XPoSat को PSLV 21 मिनट में ही 650 किमी की ऊंचाई पर ले जाएगा। इसके साथ 10 अन्य सैटेलाइट भी स्थापित किए जाएंगे। अंतरिक्ष अड्डे के पहले लॉन्च पैड से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर इस सैटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यह सैटेलाइट 2028 तक काम कर सकता है।
आपको बता दें कि 650 किमी की ऊंचाई पर सैटेलाइट को स्थापित करने के बाद PSLV-C58 को पृथ्वी को ओर 350 किमी की ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। यहां पर POEM को लॉन्च किया जाएगा।
क्या है POEM-3?
POEM में 10 प्रयोग होंगे, जिनमें से मुख्य आकर्षण तिरुवनंतपुरम के एक संस्थान द्वारा बनाया गया 'महिला इंजीनियर सैटेलाइट' (WESAT) होगा। यह POEM की तीसरी उड़ान होगी। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा- 'इसरो अंतरिक्ष में कचरे से पैसे बना रहा है।' उन्होंने कहा कि इसरो नए साल पर अंतरिक्ष में 'POEM' लिखेगा। चौथे चरण के बारे में इसरो ने कहा- 'ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म में नेविगेशन, मार्गदर्शन, नियंत्रण और दूरसंचार की देखभाल के लिए एवियोनिक सिस्टम और पेलोड का परीक्षण करने के लिए प्लेटफॉर्म के नियंत्रण को पूरा करने के लिए ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म एटीट्यूड कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं।'