जश्न के साथ हुआ नए साल का आगाज, PM मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई; इन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

Welcome 2024: जश्न के साथ नए साल का आगाज हो चुका है। पीएम मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi will visit Ayodhya
PM मोदी ने दी नए साल की शुभकामनाएं | Image: PTI

Welcome 2024: 2023 की विदाई हो गई और नए साल का आगाज हो गया है। लोगों ने जश्न और उत्साह के साथ 2024 का स्वागत किया। इसी बीच पीएम मोदी ने भी नए साल की बधाई दी है।

स्टोरी की खास बातें

  • जश्न और उत्साह के साथ हुआ नए साल का आगाज
  • पीएम मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं दी
  • सीएम योगी ने भी दी नए साल की बधाई

पीएम मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘सभी को शानदार 2024 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।’

CM योगी ने एक्स पर लिखा- 'आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'

रवि किशन ने लिखा- 'आप सभी  को नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में नई खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं वैभव लेकर आए।'

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'वर्ष 2024 सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए। हम अपने देश की प्रगति में योगदान देना जारी रखें। आइए नए साल का स्वागत करें और एक समृद्ध समाज और राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।" मुर्मू ने कहा, 'नए साल के खुशी के अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।'

ये भी पढ़ेंः आज नए साल के पहले दिन इतिहास रचेगा ISRO, ब्लैक होल के राज से पर्दा उठाने के लिए XPoSat भरेगा उड़ान

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड