Advertisement

Updated October 2nd, 2019 at 14:58 IST

इंसानियत की मिसाल: बाढ़ से बेहाल बिहार की मदद के लिए आगे आए JMM विधायक कुणाल षाडंगी, दान किया एक माह का वेतन

बिहार में बाढ़ की वजह से हालत बद से बदतर होते जा रहे है। कुछ दिन की लगातार बारिश ने सराकार और सुशासन बाबू को बेपर्दा कर दिया।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement


बिहार में बाढ़ की वजह से हालत बद से बदतर होते जा रहे है। कुछ दिन की लगातार बारिश ने सरकार और 'सुशासन बाबू' को बेपर्दा कर दिया। सूबे की राजधानी पटना में लोग सबसे ज्यादा बाढ़ की मार झेल रहे हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आम से लेकर खास तक सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में झारखंड के युवा विधायक कुणाल षाडंगी ने मानवाता की मिसाल पेश करते हुए मदद की पहल की है।


झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता और बहरागोड़ा से विधायक कुणाल षाडंगी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का ऐलान करते हुए ट्वीट कर लिखा कि ''गांधी जयंती के खास मौके पर मैंने अपना एक महीने का वेतन बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया।'' उन्होंने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव से मुलाकात कर अपना एक महीने का वेतन राहत कोष में भेजने का आग्रह किया ।

बता दें बिहार में बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी पटना के राजेंद्रनगर की स्थिति काफी भयावह है। इलाके में इतना पानी जमा हो गया है कि सड़कें तो मानो नहर बन गई हो लोगों को शहर में भी नाव पर घूमना पड़ रहा है। राज्य में बाढ़ के कारण तमाम जिलों में जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।  सूबे के इन स्थितियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया।

 

बिहार में बाढ़ और बारिश के कहर से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मंगलार शाम जब रिपब्लिक भारत ने लोगों की समस्याओं और बदइंतजामी को लेकर सीएम नीतीश कुमार से सवाल किए तो वह भड़क गए। बता दें 24 घंटे के अंदर रिपब्लिक भारत के संवाददाता से नीतीश कुमार ने दूसरी बार बदसलूकी की।


वहीं तमतमाए नीतीश कुमार ने मीडिया कर्मियों पर भड़कते हुए पूछा कि क्या सिर्फ पटना के कुछ मोहल्लों में आई बाढ़ ही समस्या है। आप लोगों को जो मन में आए करिए, हमें आपकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा हम पूछ रहे हैं कि देश के कितने हिस्सों में पानी आया है और दुनिया के कितने हिस्सों में पानी आया है। सिर्फ पटना के कुछ मोहल्लों में पानी आया है क्या वहीं समस्या है?

Advertisement

Published October 2nd, 2019 at 14:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo