जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर रविवार को एक बस और टैक्सी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident news
accident news | Image: META AI

J&K News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर रविवार को एक बस और टैक्सी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा गुंड इलाके में हुआ और दोनों वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 21 लोग घायल हुए जिनमें से चार की मौत हो गई और 17 अन्य का इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग मध्यप्रदेश के पंजीकरण नंबर वाली टैक्सी में यात्रा कर रहे थे। मामले में जांच जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गांधी में आग लग गई भाई...' जस्‍टिस वर्मा के घर मिले कैश का वीडियो

Advertisement

यह भी पढे़ं: आग, कैश, ट्रांसफर, जांच...जस्‍टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद HC तबादले का बार एसोसिएशन ने किया विरोध, कहा- हम कूड़ेदान नहीं
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड