हर जवान के कंधे पर गन के साथ ड्रोन भी.... क्या है 'ईगल ऑन द आर्म कांसेप्ट'? जिसके जरिए भारतीय सेना हो रही आधुनिक, मेजर जनरल संदीप ने बताया
रिपब्लिक समिट 2026 में मेजर जनरल संदीप एस. शारदा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 'ईगल ऑन द आर्म कांसेप्ट' के बारे में बात की, जिसके बारे में पिछले दिनों आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी बताया था।
- भारत
- 3 min read

रिपब्लिक समिट 2026 में मेजर जनरल संदीप एस. शारदा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 'ईगल ऑन द आर्म कांसेप्ट' के बारे में बात की, जिसके बारे में पिछले दिनों आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी बताया था।
आपको बता दें कि मेजर जनरल संदीप एस. शारदा भारतीय सेना के एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्हें मुख्य रूप से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के सूचना युद्ध (Information Warfare) के उत्कृष्ट नेतृत्व और रणनीतिक संचार के लिए जाना जाता है।
मेजर जनरल संदीप एस. शारदा ने क्या कहा?
युद्ध के बदलते स्वरूप और युद्ध के मैदान में ड्रोन की अहमियत पर जोर देते हुए मेजर जनरल संदीप एस. शारदा ने कहा कि "ईगल ऑन द आर्म" कॉन्सेप्ट का मतलब है कि हर सैनिक के हाथ में एक 'ईगल' होना चाहिए। हर सैनिक में ड्रोन उड़ाने की काबिलियत होनी चाहिए। आपने देखा होगा कि हमारी अकादमियों और दूसरी जगहों पर इसकी ट्रेनिंग चल रही है और सिम्युलेटर भी उपलब्ध हैं।"
क्या है ग्रे जोन वॉरफेयर?
Republic Summit 2026 में भारत की सुरक्षा चुनौतियों पर हुई चर्चा में मेजर जनरल एस.एस. शारदा ने कहा कि भारत को केवल दो नहीं, बल्कि "ढाई मोर्चों" पर एक साथ लड़ना पड़ता है और यह "आधा मोर्चा" देश के भीतर से उठता है, जिसे विदेशी ताकतें हवा देती हैं। मेजर जनरल शारदा ने ग्रे जोन वॉरफेयर की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक युद्ध में वायुसेना, नौसेना और थलसेना खुलकर मैदान में उतरती हैं, लेकिन ग्रे जोन वॉरफेयर उससे बिल्कुल अलग है। यह वह दायरा है जहां दुश्मन सीधे हमला नहीं करता, बल्कि नकली करेंसी, नशीले पदार्थों की तस्करी और सीमापार आतंकवाद जैसे हथियारों से देश को अंदर से खोखला करने की कोशिश करता है।
Advertisement
मेजर जनरल शारदा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "यह 'आधा मोर्चा' वही है जो देश के भीतर, किसी विदेशी ताकत के इशारे पर संचालित होता है। इसमें सबसे बड़ा खतरा सीमापार से भेजे जाने वाले आतंकवादी हैं, जिनका मकसद देश के अंदरूनी हिस्सों में तबाही मचाना है।" हालांकि, उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना इस चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Advertisement
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)