Trump Tariff War: अमेरिकी टैरिफ पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- US का फैसला गलत और दुर्भाग्यपूर्ण, हम उचित कार्रवाई करेंगे

Donald Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया है। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Donald Trump & PM Modi
Donald Trump & PM Modi | Image: ANI/Republic

Donald Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया है। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया था।

इस आदेश में कहा गया है कि चाहे तेल किसी कंपनी ने खरीदा हो, अगर वो रूस से निकला है यानी वहीं से निकाला, साफ किया या भेजा गया है, तो वह रूसी तेल माना जाएगा। यहां तक कि अगर वो किसी तीसरे देश के रास्ते अमेरिका आया हो, तब भी उस पर टैक्स लगेगा। अब भारत सरकार ने भी ट्रंप के इस एक्स्ट्रा टैरिफ का जवाब दिया है।

भारत सरकार ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का अमेरिकी फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में अपनी स्थिति साफ कर दी है। हमने ये भी कहा है कि हमारा आयात, मार्केट फैक्टर्स पर आधारित है, जिसमें भारत के 1.4 बिलियन लोगों की ऊर्जा सिक्योरिटी के हित का लक्ष्य निहित है।

उन्होंने कहा कि भारत को टारगेट करना गलत, अनुचित और बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला है। भारत अपने राष्ट्रहित के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

Advertisement

भारत से जाने वाली चीजों पर टैक्स क्यों?

इस आदेश के तहत भारत से अमेरिका जाने वाली चीजों पर नए टैक्स लगाए जाएंगे। इसका कारण है भारत का रूस से तेल खरीदना। अमेरिका इसे रूस का समर्थन मानता है और अब वह इसे रोकने के लिए दबाव बना रहा है।

आपको बता दें कि भारत से अमेरिका को हर साल अरबों डॉलर का सामान निर्यात होता है। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और गहना जैसे सेक्टर इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) का अनुमान है कि सिर्फ मौजूदा 25% टैक्स से ही भारत के करीब 8.1 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट पर असर पड़ा है। अब नए टैक्स से यह नुकसान और बढ़ सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः ट्रंप ने पहले धमकी दी, अब भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ का किया ऐलान

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड