अपडेटेड 27 June 2024 at 21:34 IST
आ गई DNA रिपोर्ट, आइसक्रीम में कटी उंगली मिलने के मामले में बड़ा खुलासा; जानिए किसकी थी उंगली
Mumbai News: आइसक्रीम में कटी उंगली मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
- भारत
- 2 min read

Mumbai News: आइसक्रीम में कटी उंगली मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी के DNA से आइसक्रीम में मिली उंगली का DNA मैच हो गया है।
आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री पर होगी कार्रवाई
आइसक्रीम में जो कटी हुई उंगली मिली थी, वो आइसक्रीम बनाने वाली पुणे फैक्ट्री के एक कर्मचारी का उंगली का है। जब कर्मचारी का उंगली कटा हुआ था, उस समय उंगली मिसिंग हो गई थी और वो उंगली आइसक्रीम में आ गई थी। मुंबई पुलिस की मलाड पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिल रही है कि आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री पर मुंबई पुलिस करवाई करेगी।
आपको बता दें कटी उंगली मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना था कि उस कर्मचारी की पहचान पुणे के 24 वर्षीय ओमकार पोटे के रूप में हुई थी, जिसकी उंगली का एक हिस्सा 11 मई को इंदापुर में फॉर्च्यून डेयरी फैक्टरी में आइसक्रीम कोन भरते समय कट गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उंगली उसी शख्स की हो सकती है। पुलिस ने फैक्ट्री के कर्मचारी का डीएनए सैंपल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा था।
ये है पूरा मामला
मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी थी।
Advertisement
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था, ''मलाड पश्चिम में रहने वाले 26 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर ने 'यम्मो कंपनी' की बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। जब वह दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था।'' उसने बताया कि स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे व्यक्ति ने यह मुद्दा उठाते हुए आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 27 June 2024 at 21:03 IST