'जब-जब PM मोदी को गाली पड़ती है, जीत बड़ी होती है', देवेंद्र फडणवीस ने कर दी विपक्ष की बोलती बंद

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को आईना दिखा दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Devendra Fadnavis
Devendra Fadnavis | Image: R Bharat

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि ये सारे लोग निराशावादी लोग हैं। हार की हताशा ने गाली गलौज पर उतारा है। आप लोग जानते हैं कि जब जब मोदी जी को गाली पड़ती तब तब जीत बड़ी होती है।

‘मेरी मां, पत्नी और मैंने वोट डाला है’

इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर में अपना वोट डाला। देवेंद्र फडणवीस 10 बजे के बाद अपनी पत्नी अमृता और मां सरिता फडणवीस के साथ यहां धरमपेठ हिंदी हाई स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे थे।

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे के बीच सीधा मुकाबला है। नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर 22,18,259 मतदाता हैं जिनमें से 11,10,840 पुरुष, 11,07,197 महिलाएं और 222 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। फडणवीस ने मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि देश में लोकतंत्र का पर्व शुरू हो गया है। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां, पत्नी और मैंने वोट डाला है।’’

कांग्रेस उम्मीदवार की टिप्पणी पर बरसे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर उसके गोवा के लोकसभा उम्मीदवार की उस कथित टिप्पणी को लेकर निशाना साधा जिसमें कहा गया है कि तटीय राज्य पर भारतीय संविधान थोपा गया है। मोदी ने इसे देश को तोड़ने की एक ‘चाल’ करार दिया।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक चुनावी रैली में मोदी ने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से ही तुष्टिकरण में लगी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण गोवा के कांग्रेस उम्मीदवार विरीएटो फर्नांडिस के कथित बयान को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के एक बड़े हिस्से ने नकार दिया है इसलिए वह देश में अपने लिए ऐसे टापू बनाना चाहती है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने राज्य के जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती कस्बे के करीब एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों की सत्ता में भागीदारी पच नहीं रही है, इसलिए कांग्रेस ने एक बड़ा खेल शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे। अब कांग्रेस के गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारत का संविधान लागू नहीं होता है। वह साफ-साफ कह रहे हैं कि गोवा पर देश का संविधान थोपा गया है।’’

ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड काजल झा के साथ फरार था UP का वांटेड गैंगस्टर रवि काना, थाईलैंड में गिरफ्तार

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड