गर्लफ्रेंड काजल झा के साथ फरार था UP का वांटेड गैंगस्टर रवि काना, थाईलैंड में गिरफ्तार

UP News: गर्लफ्रेंड काजल झा के साथ फरार UP का वांटेड गैंगस्टर रवि काना थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

UP News: गर्लफ्रेंड काजल झा के साथ फरार UP का वांटेड गैंगस्टर रवि काना थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस ने थाईलैंड की एजेंसियों को रवि काना के थाईलैंड में होने के इनपुट्स दिए थे।

आपको बता दें कि रवि काना स्क्रेप माफिया है और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का मालिक है। नोएडा पुलिस ने रवि काना के खिलाफ लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ था।

रवि काना की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पुलिस को न सिर्फ काना, बल्कि उसकी प्रेमिका काजल झा की भी गिरफ्तारी की खबर मिली है। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों को जल्द ही भारत लाया जाएगा। आपको बता दें कि नोएडा के गौतमबुद्धनगर कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। यह शख्स इलाके में स्क्रैप माफिया के रूप में जाना जाता है। पुलिस ने उसे काले धन के कारोबार का मास्टरमाइंड बताया है।

कौन है रवि काना?

रवि काना हरेंद्र प्रधान दादूपुर का छोटा भाई है, जिसकी कथित तौर पर 2015 में हत्या कर दी गई थी। हत्या सुंदर भाटी ने की थी। हरेंद्र नागर हत्याकांड गौतमबुद्ध नगर में हुई सबसे कुख्यात हत्याओं में से एक है। हरेंद्र की हत्या के बाद स्क्रैप सामग्री और सरिया की तस्करी का पूरा काम काना ने अपने हाथ में ले लिया। अपने भाई की हत्या के बाद उसने सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। उसने तर्क दिया था कि उसकी जान खतरे में है और उसे सरकार द्वारा तुरंत पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई, लेकिन उसने इस सुरक्षा का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए गए हैं कि उसने अपने स्क्रैप माफिया कारोबार और तस्करी को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल किया। काना के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं। यह नोएडा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही भारत भेज दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः WFI के बृजभूषण शरण सिंह मामले में आया बड़ा अपडेट, आज आने वाला था फैसला; जानिए क्या हुआ

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड