आप भी राहगीरों पर फेंकते हैं पानी के गुब्बारे? हो जाइए सतर्क, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को पकड़ा

Delhi News: इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra ATS Arrests Man For Spying, Sharing Sensitive Info with Pak
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 'एसयूवी' में सवार होकर राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंकने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो नाबालिगों को पकड़ लिया। वीडियो में कथित तौर पर दो युवक वसंत कुंज इलाके में एक एसयूवी की खुली छत से राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते हुए दिख रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और इस संबंध में दो किशोरों को पकड़ा गया है।"

महिला कांस्टेबल घायल

इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजन पुरा इलाके में झपटमारी की एक वारदात को नाकाम करने की कोशिश करते समय कुछ मीटर तक घिसटते रहने के कारण महिला पुलिस कांस्टेबल घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार घटना 16 मार्च को यमुना विहार रोड पर शाम करीब चार बजे हुई जब रितिका (23) गीता कलोनी में स्थित अपने घर जा रही थीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने रितिका को धक्का देकर उनका बैग छीना और फरार होने का प्रयास किया, तभी उन्होंने उसके स्कूटर को पकड़ लिया और कुछ मीटर तक घिसटती चली गईं। ”

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रितिका ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “आरोपी की पहचान हयात (40) के रूप में हुई और उसके पास से हैंडबैग बरामद कर लिया गया, जिसमें मोबाइल फोन और दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र था।” अधिकारी ने कहा कि रितिका खतरे से बाहर हैं और मामले की जांच जारी है।

नोडल अधिकारी नियुक्त

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान एसएमएस या सोशल मीडिया मंचों के जरिए “आपत्तिजनक संदेश” फैलने से रोकने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने और शिकायत के लिए एक नंबर व ईमेल एड्रेस जारी करने समेत कुछ कदम उठाए हैं।

पुलिस विभाग ने यहां जारी एक नोटिस में कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त बी.एस. जायसवाल को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एसएमएस या विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए आपत्तिजनक संदेश फैलाने संबंधी मामलों से निपटने के लिए नोडल अधिकारी (सोशल मीडिया निगरानी एवं साइबर क्राइम) नियुक्त किया गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पुलिस ने एक नंबर '8130099025' और एक ई-मेल एड्रेस नोडलएसएमएमसी डॉट इलेक्शन24एटदीरेटदिल्लीपुलिसडॉटजीओवीडॉटइन भी जारी किया है, जहां लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री से संबंधित मामलों की शिकायत कर सकते हैं।

नोटिस में कहा गया है, “यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ऐसे संदेशों में चुनाव कानूनों, आदर्श आचार संहिता और (निर्वाचन) आयोग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करके चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की क्षमता होती है।”

नोटिस में ऐसे आपत्तिजनक संदेशों का सामना करने वाले व्यक्तियों से तुरंत नोडल अधिकारी जायसवाल के समक्ष शिकायत देने का आग्रह किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir: पाकिस्तानी एजेंट होने के आरोप में तिहाड़ में बंद इंजीनियर राशिद लड़ेगा लोकसभा चुनाव

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड