Advertisement

Updated May 1st, 2024 at 13:02 IST

'सबको सुरक्षा प्राथमिकता, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई', दिल्ली स्कूलों में बम की अफवाह पर बोले LG

दिल्ली स्कूलों में बम की अफवाह पर LG सक्सेना ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की हर एंगल से जा कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Reported by: Rupam Kumari
Delhi LG VK Saxena
Delhi LG VK Saxena reportedly ordered registration of an FIR against an IAS officer | Image:PTI/ File Photo
Advertisement

मंगलवार,1 अप्रैल को दिल्ली-NCR के 80 से अधिक स्कूलों में बम होने की धमकी से पूरे देश में हड़कंप मची गई है। सभी स्कूलों को एक ई-मेल के जरिए स्कूल में बम होने की बात कही गई। मेल मिलने के बाद खबर आग की तरह फैल गई। स्कूल में बम निरोधक दस्ता से लेकर डॉग स्क्वायड और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। स्कूलों को खाली कराया गया तो बच्चों को आनन-फानन में स्कूल से घर वापस भेजा गया। मामला इतना बढ़ गया कि दिल्ली के LG से लेकर गृह मंत्रालय को भी सामने आना पड़ा।

राजधानी दिल्ली और NCR के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। शुरुआत में कुछ नामचीन स्कूलों में धमकी भरे मेल की बात सामने आई थी। संस्कृति स्कूल, द्वारका स्थित डीपीएस और मयूर विहार का मदर मेरी स्कूल का नाम सबसे पहले आया। फिर देखते ही देखते ही दिल्ली-NCR के 80 से अधिक स्कूलों में बम की धमकी की जानकारी मिली है। इसके बाद  एहतियातन सभी बच्चों को घर भेजने की सूचना दी गई है और स्कूलों को बंद कर दिया गया।

Advertisement

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मांगी रिपोर्ट

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच शुरू की। मामले पर गृह मंत्रालय ने कहा, दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की है। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये अफवाह है। अब पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की बयान सामने आया है। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

Advertisement

 बम की अफवाह पर क्या बोले LG सक्सेना?

LG विनय कुमार सक्सेना ने कहा, जैसे ही इसकी खबर स्कूलों में आई है। इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौजूद हैं। मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है और हमारी कोशिश होगी कि हम किसी अप्रिय घटना को ना होने दें। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। सबको सुरक्ष देना हमारी प्राथमिकता है।

दिल्ली पुलिस ने भी अपने X हैंडल पर लिखा, आज सुबह मिली स्कूलों में बम की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है और परिस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। आप सभी से अनुरोध है कि कानून पर भरोसा रखें और शांति बनाए रखें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Advertisement

Published May 1st, 2024 at 13:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo