दिल्ली शराब घोटाले की आरोपी के कविता की तबीयत बिगड़ी, DDU अस्पताल में कराया भर्ती
Delhi News: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। तिहाड़ जेल में बंद के. कविता को जेल के अस्पताल से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- भारत
- 2 min read

New Delhi: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद के. कविता को जेल के अस्पताल से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि के कविता को हाई फीवर के चलते जेल के अस्पताल से DDU अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक नए अपडेट में दिन दयाल हॉस्पिटल में टेस्ट कराए गए और फिर सात बजे उन्हें वापिस जेल भेज दिया गया। टेस्ट की रिपोर्ट कल तक आएगी।
कब गिरफ्तार हुई थी के कविता?
के. कविता को ईडी ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उन्हें डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी 26 फरवरी 2023 को हुई थी।
ईडी का कथित शराब घोटाले को लेकर आरोप है कि कविता आबकारी नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभ पाने वालों में से एक थीं। कथित तौर पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया संग सौदा किया था। उन पर आबकारी लाइसेंस के एक बड़े हिस्से के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप है।
Advertisement
21 मार्च को दिल्ली सीएम हुए थे अरेस्ट
वहीं, दूसरी ओर आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
दूसरी तरफ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल में वजन घट रहा है। AIIMS के डॉक्टर्स की एक तथाकथित रिपोर्ट का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी लगातार ये दावा कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता यहां तक कह रहे हैं कि जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। हालांकि केजरीवाल का वजन घटने के दावों पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है और तंज कसते हुए कहा कि अगर खाने में घी नहीं लगा है तो हमारी गलती नहीं है।