ट्रेनी IAS खेडकर पर एक्शन, 2007 के सर्टिफिकेट ने खोला राज? Medically Fit पूजा कैसे हो गई विकलांग

Pune News: IAS पूजा खेडकर का एक पुराना मेडिकल सर्टिफिकेट सामने आया है, जो दावा करता है कि वह 'मेडिकली फिट' हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ट्रेनी IAS खेडकर पर एक्शन, 2007 के सर्टिफिकेट ने खोला राज? Medically Fit पूजा कैसे हो गई विकलांग
पुणे खेडकर केस | Image: पुणे खेडकर केस

Pune: पूजा खेडकर के 2007 के मेडिकल सर्टिफिकेट में दावा किया गया है कि IAS अधिकारी 'मेडिकली फिट' हैं। आपको बता दें कि यह सर्टिफिकेट उनकी विकलांगता के दावों को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आया है।

बताया जा रहा है कि जब पूजा MBBS कोर्स के लिए आवेदन कर रही थी, तब उन्होंने मेडिकली फिट वाला मेडिकल सर्टिफिकेट जमा किया था।

मेडिकली फिट हैं पूजा खेडकर?

फर्जी विकलांगता दावों के आरोपों के बीच IAS अधिकारी पूजा खेडकर का एक पुराना मेडिकल सर्टिफिकेट, जो उन्होंने श्रीमती काशीबाई नवले मेडिकल कॉलेज में जमा किया था, का दावा है कि वह 'मेडिकली फिट' थीं। मेडिकल सर्टिफिकेट में कहा गया है, “पूजा ने किसी भी बीमारी का कोई व्यक्तिगत इतिहास नहीं बताया है जो उसे इस पाठ्यक्रम से गुजरने में असमर्थ बनाती है। साथ ही, क्लिनिकल जांच में यह पाया गया है कि वह कोर्स करने के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट हैं।''

एक बयान में, श्रीमती काशीबाई नवले मेडिकल कॉलेज और जनरल अस्पताल के डायरेक्टर, अरविंद भोरे ने पुष्टि की कि IAS अधिकारी पूजा खेडकर ने 'चिकित्सकीय रूप से फिट' सर्टिफिकेट जमा किया है। उन्होंने कहा, "पूजा ने 2007 में प्रवेश लिया। उसे CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से प्रवेश मिला, जहां उसने रिजर्वेशन के कुछ सर्टिफिकेट दिए। उसने जाति प्रमाण पत्र, जाति वैधता और गैर-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट भी जमा किया। इसमें मेडिकल फिटनेस का सर्टिफिकेट भी था, जिसमें किसी भी विकलांगता का उल्लेख नहीं था।"

Advertisement

पुणे पुलिस करेगी सर्टिफिकेट की जांच

एक अन्य अपडेट में, पुणे पुलिस शारीरिक विकलांगता श्रेणी के तहत खुद को गलत तरीके से पेश करने की आरोपी प्रोवेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा जमा कराए गए मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच करेगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा। विकलांग व्यक्तियों के लिए आयुक्त कार्यालय ने खेडकर द्वारा प्रस्तुत प्रमाणपत्रों को सत्यापित करने के लिए पुणे पुलिस और जिला कलेक्टरेट को एक पत्र लिखा है।

तत्काल प्रभाव से रोकी गई ट्रेनिंग

इसी बीच एक और अपडेट सामने आया है। मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री एडमिनिस्ट्रेटिव अकादमी ने IAS अफसर पूजा खेडकर का ट्रेनिंग प्रोग्राम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। अकादमी ने उन्हें तत्काल वापस बुलाने के लिए लेटर जारी किया है। पूजा खेडकर की ट्रेनिंग पर एक हफ्ते के लिए रोक लगाई गई है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः खुल गया गनमैन का फोन, ट्रंप पर गोली चलाने वाले शूटर के मोबाइल में FBI को मिला कौन-सा सुराग?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड