VIRAL VIDEO: कार ने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, देखने वालों की कांप उठी रूह

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक के गंगापुर रोड पर दिल दहलाने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक के गंगापुर रोड पर दिल दहलाने वाला हिट एंड रन केस सामने आया है। घटना में महिला की मौत हो गई है, जबकि आरोपी फरार हो गया है।

आपको बता दें कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला को कार से टक्कर लगते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस घटना को सामने से देखने वालों की रूह कांप गई।

ये है मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पैदल जा रही है। उसके पास से दो अन्य व्यक्ति भी गुजर रहे हैं। तभी पीछे से ऑल्टो कार आती है और पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मारती है। इस घटना के दौरान महिला को काफी दूर तक उड़ते हुए देखा जा सकता है। कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आपको ये भी बता दें कि जिस महिला की मौत हुई है, उसकी उम्र करीब 36 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया है। हालांकि, हादसा CCTV  में कैद हो गया है। पुलिस गंगापुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

वर्ली BMW हिट एंड रन केस

वहीं दूसरी तरफ, मुंबई के वर्ली में BMW कार की टक्कर से महिला की मौत के मामले में फरार मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और कार में मौजूद उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया था। 24 साल का मिहिर शाह हादसे के बाद से फरार था, उसकी तलाश मुंबई पुलिस की 11 टीमें कर रही थीं।

शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह उस BMW कार को चला रहा था, जिसने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। घटना में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था। पुलिस ने मिहिर शाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री...',PM को रूस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड