दोनों हाथ गायब, फटे हुए कपड़े... हाईवे के पास अर्ध नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जानवरों ने नोंचा; हत्या से पहले रेप की आशंका

हरियाणा के रोहतक जिले में हाईवे के पास एक महिला का अर्धनग्न शव मिला है। शव के दोनों हाथ भी गायब है। इसके अलावा उसका शरीर भी काला पड़ गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gurugram nude dead body of foreign woman found manesar chowk flyover police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Pixabay

हरियाणा के रोहतक जिले में हाईवे के पास एक महिला का अर्धनग्न शव मिला है। शव के दोनों हाथ भी गायब है। इसके अलावा उसका शरीर भी काला पड़ गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना कलानौर के गांव खैरड़ी के पास की बताई जा रही है।

ये है मामला

हाईवे 152-डी के पास झाड़ियों में महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। इसका ऊपर का हिस्सा नग्न अवस्था में था। पैरों में काले रंग की पजामी थी। एक पैर में पाजेब था, जबकि दूसरे से गायब था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हाथों को किसी जानवर द्वारा नोंचा हुआ बताया जा रहा है।

पहचान करना हुआ मुश्किल

पुलिस के मुताबिक, शव 2-3 दिन पुराना हो सकता है। इसका चेहरा भी काला पड़ गया है, जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो गया है। शव के पास कोई कागज भी नहीं है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान,21 जून को दोबारा होंगे एग्जाम

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड