BIG BREAKING: NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होंगे एग्जाम; पेपर लीक के चलते रद्द हुई थी

नीट (NEET UG) परीक्षा रद्द होने के बाद अब NTA ने दोबारा होने वाले एग्‍जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। नीट 2026 की परीक्षा अब 21 जून को होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Students preparing for NEET UG 2026 re-exam after NTA announced June 21 as revised exam date
NEET Re-Examination Dates Announced. File | Image: Republic

NEET 2026 Re Exam Declared: नीट (NEET UG) परीक्षा रद्द होने के बाद अब NTA ने दोबारा होने वाले एग्‍जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। नीट  2026 की परीक्षा अब 21 जून को होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर पोस्ट कर नई तारीख का ऐलान किया है। आपको बता दें कि 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने तीन मई को ये एग्जाम दिया था लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक भी हुई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर ये उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।  यह बैठक एनटीए मंगलवार को परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाद की गई थी। जानकारी के अनुसार NTA ने नए प्रश्नपत्र की तैयारी भी शुरू कर दी है।

इसके लिए बेहद गोपनीय और कई स्तर वाली प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नए सिरे से अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की टीम बनाई जा रही है, जो प्रश्न तैयार करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कि प्रश्नपत्र में बेसिक थ्योरी, फॉर्मूला आधारित सवाल, एप्लिकेशन आधारित प्रश्न और विश्लेषणात्मक सवालों का मिश्रण हो सकता है। कोशिश यह है कि परीक्षा का स्तर भी बना रहे और सुरक्षा में भी कोई कमी न आए।

छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा

Advertisement

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, वे सीधे दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी की जाएगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- फ्लैट और बंगला बेच लगाया पैसा...बॉलीवुड एक्‍टर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की धोखाधड़ी; टैक्स सेटलमेंट के नाम पर ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड