'तू भौंक, जिस दिन चाहेंगे, तेरा सिर कलम कर देंगे', पाकिस्तानी गैंगस्टर को हरि बॉक्सर की धमकी; कहा- लॉरेंस बिश्नोई बाप था और बाप रहेगा

पिछले दिनों शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक खुलासे में भी ये कहा गया था कि कोर्ट में पेशी के दौरान भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई का मर्डर करने का प्लान बनाया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi | Image: Social Media

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी की दुश्मनी में अब एक नया मोड़ आया है। लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड हरि बॉक्सर ने एक वीडियो जारी करके पाकिस्तानी गैंगस्टर को धमकी दी है।

हरि बॉक्सर ने वीडियो में मॉडर्न हथियारों का जखीरा दिखाते हुए कहा, "जिस दिन चाहेंगे, तेरा सिर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा।"

'लॉरेंस बिश्नोई बाप था और बाप रहेगा'

वीडियो में हरि बॉक्सर ने शहजाद भट्टी को धमकी देते हुए कहा, "तुझे लॉरेंस बिश्नोई ने ही बनाया है। आज तू भाई के खिलाफ ही भौंक रहा है। तुझे जमीन और आसमान से भी खोज कर खत्म करेंगे। लॉरेंस बिश्नोई बाप था और बाप रहेगा।"

आपको बता दें कि पिछले दिनों शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक खुलासे में भी ये कहा गया था कि कोर्ट में पेशी के दौरान भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई का मर्डर करने का प्लान बनाया था। उसके द्वारा भेजे गए शूटर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Advertisement

रोहित शेट्टी के घर कराई थी फायरिंग

इससे पहले मुंबई में बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास "शेट्टी टावर" के बाहर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। हमले के दौरान रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर 4-5 राउंड गोलियां चलाईं।

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के नाम से जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू के नाम लिए गए। इसमें दावा किया गया कि रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज भेजे गए थे कि उनके काम में दखल न दें, लेकिन उन्होंने नहीं माना।

Advertisement

इस पोस्ट में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग को छोटा सा ट्रेलर बताया गया और धमकी दी गई कि अगली बार गोली बेडरूम में या छाती पर लगेगी। पोस्ट में पूरे बॉलीवुड को चेतावनी दी गई कि समय रहते सुधर जाएं, वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा।

ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश चुनाव में किसकी हुई जीत, कौन बनेगा प्रधानमंत्री? जानिए सबकुछ

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड