अपडेटेड 13 February 2026 at 16:25 IST

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश चुनाव में किसकी हुई जीत, किस पार्टी को कितनी सीटें; कौन बनेगा प्रधानमंत्री? जानिए सबकुछ

Bangladesh Election Result : 12 फरवरी 2026 को हुए चुनाव में बीएनपी ने भारी बहुमत हासिल किया है। तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं। यह 2024 छात्र आंदोलन के बाद लोकतंत्र की नई शुरुआत है।

Who won Bangladesh elections and who will become prime minister Find out everything
बांग्लादेश चुनाव में किसकी हुई जीत? | Image: AP

Bangladesh Election 2026 Result : बांग्लादेश में लंबे समय बाद 12 फरवरी 2026 को हुए आम चुनावों के परिणामों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। यह चुनाव 2024 में हुए छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद पहला बड़ा लोकतांत्रिक मतदान था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हुआ था।

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान प्रतिशत लगभग 59-60% रहा। तारिक रहमान (Tarique Rahman) के नेतृत्व वाली बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) ने जीत हासिल की है। बांग्लादेश में हुए यह चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे, क्योंकि यह 2024 के छात्र आंदोलन के बाद पहला बड़ा चुनाव था। उस आंदोलन में शेख हसीना की सरकार गिर गई थी और वे भारत आ गई थीं।

मुख्य पार्टियां और गठबंधन

इस बार अवामी लीग चुनाव ने चुनाव नहीं लड़ा, इसलिए पुरानी दो बड़ी पार्टियों वाली लड़ाई खत्म हो गई है। इस बार सीधा मुकाबला दो गठबंधनों के बीच था।

  • बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP): यह दक्षिणपंथी पार्टी है। इसका नेतृत्व खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान कर रहे हैं। उन्होंने 17 साल बाद दिसंबर 2025 में वापसी की। BNP ने 10 पार्टियों का गठबंधन बनाया है।  
  • जमात-ए-इस्लामी (JIB): यह इस्लामी पार्टी है। इसका नेतृत्व शफीकुर रहमान कर रहे हैं। उन्होंने 11 पार्टियों का गठबंधन बनाया है, जिसमें नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) भी शामिल है। NCP को 2024 के छात्र आंदोलन के युवाओं ने बनाया है। ये दोनों गठबंधन पहले हसीना के खिलाफ साथ थे, लेकिन अब अलग-अलग चुनाव लड़ा है।

मुख्य नतीजे क्या आए?

चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को चुनाव परिणाम जारी किए, जिसमें दिखाया गया कि बीएनपी ने घोषित 297 सीटों में से अब तक 209 सीटें जीत ली हैं। जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं, नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) को 6 सीटें मिलीं।  बाकी छोटी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों को 7-14 सीटें मिलीं हैं।  

Advertisement

बीएनपी ने दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत पाया हैं। बीएनपी के नेता और जिया-उर-रहमान की बेटी खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान अगले प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ रहे हैं।

कौन जीता?

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं मिली थी। वे पूरी तरह बाहर हो गईं और उन्हें कोई सीट नहीं मिली। 2024 के छात्र आंदोलन से बनी नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) को उम्मीद से बहुत कम 6 सीटें ही मिलीं।  जमात-ए-इस्लामी को दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने का मौका मिला, लेकिन वे भी मुख्य विपक्ष में रहेंगी।

Advertisement

बीएनपी के नेता तारिक रहमान दो सीटों ढाका-17 और बोगुरा-6 से जीते हैं। मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, सलाहुद्दीन अहमद जैसे प्रमुख नेता भी चुनाव जीत गए हैं। जमात-ए-इस्लामी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, शफीकुर रहमान ढाका-15 से जीते। एनसीपी के नाहिद इस्लाम ढाका-11 से संसद में पहुंचे।

चुनाव में क्या खास था?

इस बार मतदान प्रतिशत लगभग 60% रहा। चुनाव को कई सालों में सबसे शांतिपूर्ण और विश्वसनीय बताया जा रहा है, लेकिन कुछ पार्टियों नतीजों में गड़बड़ी और इंजीनियरिंग के आरोप लगाए। साथ ही एक रेफरेंडम भी हुआ, जिसमें जुलाई चार्टर (संविधान में सुधार) को 60% से ज्यादा लोगों ने मंजूरी दी। इसमें महिलाओं की ज्यादा भागीदारी, कार्यकाल सीमा और अधिकारों के विस्तार जैसे बदलाव हैं।

आगे क्या होगा?

अब बांग्लादेश में बीएनपी नई सरकार बनाएगी। तारिक रहमान देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। पार्टी ने कोई विजय रैली नहीं निकालने का फैसला किया, बल्कि मस्जिदों में दुआएं मंगवाईं। बीएनपी के सामने कानून-व्यवस्था सुधारना सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव में BNP के तारिक रहमान की बंपर जीत, PM मोदी ने तुरंत मिलाया फोन; जानिए क्या बात हुई

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 16:25 IST