चैतन्यानंद को आगरा से किया गया गिरफ्तार, आश्रम में छात्राओं के साथ करता था 'गंदा काम'

दिल्ली पुलिस ने कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chaitanyananda
Chaitanyananda | Image: Republic

दिल्ली पुलिस ने कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दिल्‍ली के वसंतकुंज स्‍थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SRISIIM) का डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ने 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया।

आपको बता दें कि शिकायत दर्ज कराने वाली छात्राओं ने बताया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें परीक्षा में फेल करने के डर दिखाकर अपने कमरे में बुलाता था।

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर EWS स्कॉलरशिप पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं।

ये है पूरा मामला

पीड़ित छात्राओं के मोबाइल से बाबा के अश्लील चैट्स भी मिले। चैट्स में लिखा है- मेरे कमरे में आ जाओ, तुम्हें फॉरेन ट्रिप पर ले जाऊंगा, तुम्हें कोई खर्चा नहीं करना होगा। छात्राओं ने शिकायत में बताया कि आरोपी के कहने पर तीन महिलाएं उनके मोबाइल से चैट जबरन डिलीट करवाती थीं। पुलिस ने इन तीनों महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनसे पूछताछ भी हुई है।

Advertisement

छात्राओं ने पुलिस को बताया कि करियर तबाह करने की धमकी देकर आरोपी छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करता था। इसके अलावा वह लालच भी देता था। वह लालच और धमकी के सहारे लड़कियों को कमरे में आने का दबाव डालता था।

पुलिस ने आरोपी के एक ट्रस्ट से जुड़े 18 बैंक खातों और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा लगभग 8 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। यह कार्रवाई यौन शोषण, धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोपों के बीच की गई है।

Advertisement

गर्ल्स हास्‍टल में लगा था सीक्रेट कैमरा

एफआईआर की कॉपी में चैतन्यानंद सरस्वती की काली करतूत कैद हो चुकी है। उसने सुरक्षा के नाम पर गर्ल्स हॉस्टल में सीक्रेट कैमरे लगवा रखे थे। इतना ही नहीं, अपने कैबिन के पीछे उसने एक कमरा बनवा रखा था जहां वो लड़कियों के साथ गंदी हरकतें किया करता था।

ये भी पढ़ेंः एक लाख कुर्सी, 60 LED स्क्रीन... विजय की रैली में भगदड़ का जिम्मेदार कौन?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड