बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट, साजिद एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Budaun News: बदायूं हत्याकांड में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। फरार साजिद के भाई जाविद की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Badaun Double Murder Case
बदायूं डबल मर्डर केस | Image: Republic

Budaun News: बदायूं हत्याकांड में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। फरार साजिद के भाई जाविद की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगी हैं। वहीं, दूसरी ओर साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने 15 दिन के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

साजिद की मां बोली- गलत काम करेगा तो...

वहीं, दूसरी ओर साजिद के रहने सहन और मानसिक स्थिति को लेकर जब उसकी मां नाजरीन से पूछा गया तो वो कहती हैं- 'पता नहीं उनके (बेटे साजिश और जावेद) दिमाग में क्या चल रहा था। घर में किसी तरह की कोई क्लेश बाजी नहीं थी। वो हर रोज खाना खाने के बाद काम पर चले जाते थे। साजिद को कोई टेंशन नहीं थी। खुशी खुशी से खाना खाकर घर से गया। ये बहुत दिनों से दुकान चला रहे थे। किसी से कोई रंजिश नहीं थी।'

नाजरीन कहती हैं- 'दोनों भाई एक ही दुकान पर काम करते थे। मुझे उन बच्चों (मृतक 12 साल के आयुष और 8 साल के अहान) का बहुत दर्द होता है।' वो आगे कहती हैं- 'ना ये लोग (साजिद और जावेद) गलत करते और ना ही इन लोगों के साथ ऐसा (एनकाउंटर) होता। गलत काम करोगे तो एनकाउंटर सही हुआ है। गलत काम करोगे तो यही अंजाम होगा।' फरार जावेद को लेकर नाजरीन कहती हैं- 'अभी दूसरे बेटे का पता नहीं है, वो कहां है।'

क्या आरोपी साजिद के घर चलेगा बुलडोजर?

इस हत्या कांड को लेकर मीडिया ने जब बीजेपी सांसद संघमित्रा से सवाल पूछा गया कि साजिद के घर बुलडोजर कब चलेगा तो संघमित्रा ने इस पर यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शानदार जवाब दिया। संघमित्रा ने जवाब दिया कि ये निर्णय तो बाद का है लेकिन आरोपी को जो होना था वो तो घटना के महज 3 घंटों के दौरान हो गया। अब क्या बचा है इसमें।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः दानिश अली ने अब थामा कांग्रेस का हाथ, रमेश बिधूड़ी के संसद में बयान के बाद बढ़ी थी नजदीकियां

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड