दानिश अली ने अब थामा कांग्रेस का हाथ, रमेश बिधूड़ी के संसद में बयान के बाद बढ़ी थी नजदीकियां
Lok Sabha Elections: अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Elections: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
सोशल मीडिया पर शेयर की थी तस्वीर
उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अमरोहा से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी जी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है। उनकी अध्यक्षता वाली एनएसी (राष्ट्रीय सलाहकार परिषद) ने मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा जैसे ऐतिहासिक, गरीब हितैषी और पारदर्शी कानूनों को बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।’’
आपको बता दें कि अली को पिछले साल नौ दिसंबर को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था।
दानिश अली ने क्या कहा?
Advertisement
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर सांसद दानिश अली ने कहा, "आज जो देश की परिस्थितियां हैं वो किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं और दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाली शक्तियां हैं। अपनी भविष्य की राजनीतिक यात्रा के लिए मैंने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का यह अहम फैसला लिया है।'
ये भी पढ़ेंः आप भी राहगीरों पर फेंकते हैं पानी के गुब्बारे? हो जाइए सतर्क, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को पकड़ा
Advertisement
(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)