Advertisement

Updated May 23rd, 2024 at 22:13 IST

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया, इस साल अब तक 112 ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है।

7 Naxalites killed
7 नक्सली ढेर | Image:PTI
Advertisement

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर-16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा तथा बस्तर जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को 21 मई को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

Advertisement

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

उन्होंने बताया कि दल बृहस्पतिवार दिन में 11 बजे जब क्षेत्र में था तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर तक मुठभेड़ जारी रही।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से सात नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही सरकार-  CM साय

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।

साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उनके साहस को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।’’

Advertisement

इस साल अब तक 112 नक्सली ढेर

इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 112 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में ‘डबल इंजन’ सरकार बनी तो माफिया के खिलाफ चलेगा बुलडोजर: CM योगी आदित्यनाथ

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 23rd, 2024 at 22:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo