CISF जवान ने क्यों मारा थप्पड़? कंगना रनौत ने खुद बताया- मैं सुरक्षित हूं लेकिन पंजाब में... VIDEO

CISF Guard Slapped Kangana: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना को थप्पड़ मारा गया है। इसके बाद कंगना ने एक्स पर वीडियो जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kangana Ranaut
'I am Safe, But...': Kangana's First Reaction After Slapgate | Image: Republic

CISF Guard Slapped Kangana: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना को थप्पड़ मारा गया। इसके बाद कंगना ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है।

'मैं सुरक्षित हूं, ठीक हूं'

कंगना रनौत ने वीडियो जारी करते हुए कहा- 'नमस्ते दोस्तों। मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं। मीडिया की भी और शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले तो मैं सुरक्षित हूं, ठीक हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ,  वो सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ। वहां पर मैं सिक्योरिटी चेक करके जैसे ही निकली तो दूसरे कैबिन की CISF की सुरक्षा कर्मचारी थी। उन्होंने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और गालियां देने लगी। मैंने पूछा ऐसा क्यों किया, उन्होंने कहा वो किसान प्रदर्शन को समर्थन करती है। पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है।'

ये है पूरा मामला

कंगना रनौत दिल्ली के लिए फ्लाइट बोर्ड करने वाली थी। तभी CISF कर्मी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा। बताया जा रहा है कि सांसद कंगना रनौत UK707 से दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थी। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी, तब कुलविंदर कौर CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट ने उन्हें थप्पड़ मारा।

आपको बता दें कि रनौत पर यह हमला हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद हुआ है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कंगना ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया है। एक राजनीतिक नेता के रूप में अपने पहले लोकसभा चुनाव में रनौत को 5,37,022 वोट मिले। 13,77,173 मतदाताओं वाली मंडी लोकसभा सीट से दस उम्मीदवार मैदान में थे। वोट प्रतिशत 73.15 फीसदी रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः नीतीश-चंद्रबाबू को लग सकता है बड़ा झटका, बीजेपी बोली- 'गैर-जरूरी मांगें नहीं मानेंगे'

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड