हर साल 17 सितंबर को मनाया जाएगा 'हैदराबाद मुक्ति दिवस', केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान
Hyderabad Liberation Day: केंद्र सरकार ने हर साल 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है।
- भारत
- 1 min read

Hyderabad Liberation Day: केंद्र ने हर साल 17 सितंबर को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाने की मंगलवार को घोषणा की।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के बाद 13 महीने तक हैदराबाद को आजादी नहीं मिली और वह निजाम के शासन में था।
‘ऑपरेशन पोलो’ नामक पुलिस कार्रवाई के बाद 17 सितंबर, 1948 को यह क्षेत्र निजाम के शासन से मुक्त हो गया था।
अधिसूचना में कहा गया, ‘‘क्षेत्र के लोगों की ओर से मांग की गई कि 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाए।’’
Advertisement
अधिसूचना में कहा गया, ‘‘हैदराबाद को आजाद कराने वाले शहीदों को याद करने और युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ जगाने के लिए भारत सरकार ने हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।’’
निजामों के शासन के अधीन तत्कालीन हैदराबाद रियासत को 17 सितंबर, 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा शुरू की गई सैन्य कार्रवाई के बाद भारत संघ में मिला लिया गया था।
Advertisement
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किये थे।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)