अचानक PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को क्यों मिलाया फोन? जानिए पूरा मामला

PM Modi-Rishi Sunak News: नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UK PM Rishi Sunak and Indian PM Narendra Modi
UK PM Rishi Sunak and PM Narendra Modi | Image: AP

PM Modi-Rishi Sunak News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बातचीत की और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द संपन्न कराने के लिए जारी वार्ता में हुई प्रगति का स्वागत किया।

एक बयान में कहा गया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द संपन्न करने के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।’’

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने 2030 की रूपरेखा के तहत व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और अन्य सहित विविध क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने परस्पर लाभ वाले मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में हुई प्रगति का सकारात्मक आकलन किया।" बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 20 में से एक दस्तावेज से साबित करनी होगी एंट्री...CAA लागू होने के बाद कैसे मिलेगी भारत की नागरिकता?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड