Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 15:06 IST

KSRTC बस चालक के साथ विवाद को लेकर महिला महापौर और उसके विधायक पति पर मामला दर्ज

केरल के तिरुवनंतपुरम में हाल ही में हुई एक ‘रोडरेज’ घटना के संबंध में महापौर आर्या राजेंद्र और उनके पति तथा चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Kerala: Running KSRTC Bus Gutted After Catching Fire Near MSM College in Alappuzha
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:ANI
Advertisement

केरल के तिरुवनंतपुरम में हाल ही में हुई एक ‘रोडरेज’ घटना के संबंध में महापौर आर्या राजेंद्र और उनके पति तथा चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

छावनी पुलिस ने वकील बैजू नोएल की शिकायत के आधार पर शनिवार रात मामला दर्ज किया।

Advertisement

बैजू नोएल ने पहले इस संबंध में एक स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

प्राथमिकी के अनुसार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की महापौर आर्या राजेंद्र और उनके पति सचिन देव और तीन अन्य लोगों के खिलाफ सड़क पर केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) बस को रोकने, यातायाम जाम करने एवं जनता को असुविधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 141 (गैरकानूनी सभा), 268 (सार्वजनिक उपद्रव), 283 (सार्वजनिक रास्ते में बाधा उत्पन्न करना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 201 (यातायात के मुक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई उन खबरों के बीच आई है कि केएसआरटीसी बस के चालक एच एल यदु ने एक सप्ताह पहले रोडरेज की घटना में शामिल महापौर और उसके विधायक पति एवं अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत का रुख किया है।

Advertisement

चालक के खिलाफ महापौर राजेंद्र ने दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी।

महापौर और उसके परिवार की 27 अप्रैल की रात को पलायम जंक्शन पर केएसआरटीसी बस रोकने के बाद चालक के साथ तीखी बहस हो गई थी। महापौर का आरोप है कि बस चालक ने उन्हें अश्लील इशारे किए।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि चालक जल्दबाजी और लापरवाही बरत रहा था और

जब उनकी बस उनकी कार को पीछे से टक्कर मारने वाली थी तो उन्होंने हस्तक्षेप किया।

Advertisement

पुलिस ने महापौर की शिकायत के आधार पर चालक को गिरफ्तार कर लिया था

बाद में मामला जमानती अपराध के रूप में दर्ज होने के कारण उसे रिहा कर दिया गया।

Advertisement

चालक ने आरोप लगाया था कि महापौर की गाड़ी ने केएसआरटीसी बस से गलत दिशा से आगे निकलने की कोशिश की थी।

उसने दावा किया कि महापौर के पति एम सचिन देव ने सड़क पर जाम लगाकर यात्रियों को बस से उतरने के लिए मजबूर किया।

Advertisement

चालक ने यह भी कहा था कि उसे नहीं पता था कि आर्या राजेंद्र महापौर और सचिन देव विधायक हैं।

इस विवाद ने बाद में राजनीतिक रंग ले लिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पिछले सप्ताह निगम परिसर के बाहर महिला महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जबकि नगर निकाय के भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के पार्षदों ने इस मुद्दे को उठाकर परिषद की बैठक का बहिष्कार किया।

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 15:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo