BJP महिला नेता को घसीटा, पीटा और नग्न किया, कूच बिहार कांड के बाद बंगाल में सनसनी; TMC ने नकारा
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की एक महिला नेता को कथित तौर पर घसीटने, पीटने और नग्न करने के बाद सनसनी फैल गई।
- भारत
- 2 min read

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में TMC के एक नेता द्वारा भाजपा की एक महिला नेता को कथित तौर पर घसीटने, पीटने और नग्न करने के बाद सनसनी फैल गई। टीएमसी नेता ने कथित तौर पर पार्टी की महिला मोर्चा विंग की सदस्य भाजपा नेता से पूछा कि अल्पसंख्यक समुदाय से होने के बावजूद वह भगवा पार्टी में क्यों हैं। हालांकि, TMC ने आरोपों को झूठा बताया और दावा किया कि बीजेपी 'प्रचार' के लिए इसे गढ़ रही है।
4 लोग किए गए गिरफ्तार
महिला ने माथाभांगा के घोक्साडांगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत की है कि 25 जून को जब वह खेत में काम करने जा रही थी तो कुछ TMC महिला कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया और नंगा कर पीटा। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे इसलिए पीटा गया क्योंकि वह अल्पसंख्यक समुदाय से थी और फिर भी भाजपा की सदस्य थी। उसने दावा किया कि उसकी साड़ी उतार दी गई और बाद में उसे नदी में फेंक दिया गया। कथित तौर पर उसे लगभग एक किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो महिला के बेहोश होने के बाद उसे घर पर ही छोड़ दिया गया।
भाजपा ने दावा किया कि पुलिस ने शुरू में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में उन पर दबाव डालने के बाद शिकायत स्वीकार की गई और FIR दर्ज की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुकुमार राय ने कहा, ''राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। शुरुआत में पुलिस शिकायत नहीं लेती थी। हमने पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। आख़िरकार दबाव में आकर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। ये सिर्फ एक घटना नहीं है। हर जगह TMC नेता बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करते रहते हैं। यह उनकी जमीनी संस्कृति है। आपको बता दें कि सत्तारूढ़ दल ने सभी आरोपों से इनकार किया है।”
TMC का आया बयान
कूचबिहार जिला तृणमूल अध्यक्ष गिरींद्रनाथ बर्मन ने कहा, ''तृणमूल का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। कई बार देखा गया है कि बीजेपी ने ऐसे झूठे केस बनाए हैं। ये भी ऐसी कोई घटना है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।' इसके अलावा, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।