युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला; 13 फरवरी को प्रदेश में खत्म होगा राष्ट्रपति शासन

मणिपुर में नई सरकार बनने की अटकलों के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP MLA Yumnam Khemchand Singh To Be New Manipur Chief Minister, Chosen Legislative Party Leader
बीजेपी विधायक युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे | Image: X

इंफाल: मणिपुर में नई सरकार बनने की अटकलों के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना है, जिससे सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। 

BJP विधायक युमनाम खेमचंद सिंह, जो सिंगजामेई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, पहले मणिपुर विधानसभा के स्पीकर (2017-2022) और एन बीरेन सिंह की दूसरी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। कैबिनेट मंत्री के तौर पर उनके पास नगर प्रशासन, आवास विकास, ग्रामीण विकास और शिक्षा जैसे मंत्रालय थे।

तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युमनाम खेमचंद सिंह का चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में पिछले साल 13 फरवरी को मेइतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा के बाद लगाया गया राष्ट्रपति शासन खत्म होने वाला है। BJP ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ेंः टैरिफ में कटौती की जानकारी ट्रंप ने क्यों दी? पीयूष गोयल ने बताया

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड